सिंगापुर के स्कूल में लगी आग, पवन कल्याण का बेटा बुरी तरह झुलसा 

सिंगापुर के उस स्कूल में आग लगने की घटना हुई है जहां पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर पढ़ाई करता है।

0
104
सिंगापुर के स्कूल में लगी आग, पवन कल्याण का बेटा बुरी तरह झुलसा 
सिंगापुर के स्कूल में लगी आग, पवन कल्याण का बेटा बुरी तरह झुलसा 

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का छोटा बेटा हादसे का शिकार हो गया। सिंगापुर में एक स्कूल में आग लग गई जहां पवन कल्याण का छोटा बेटा मार्ग शंकर पढ़ाई करता है। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गए हैं सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

पवन कल्याण अल्लूरी जिले के दौरे पर थे तभी उनको यह खबर मिली। वह अपने जिले के दौरे को बीच में ही छोड़कर सिंगापुर रवाना हो गए।

 

गंभीर बनी हुई है बेटे की हालत 

पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्ग शंकर सिंगापुर के एक स्कूल में आग लगने की घटना में घायल हो गए हैं शंकर के हाथ और पैर में गंभीर चोटे आई और उनके फेफड़ों में दुआ जाने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने X पर पोस्ट कर घटना की पूरी जानकारी दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here