10.1 C
Delhi
Sunday, February 8, 2026

Pune में सड़क किनारे चल रही बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद फायरिंग

महाराष्ट्र के Pune मैं सड़क के किनारे बर्थडे पार्टी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान बहस के बीच हुई फायरिंग में 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

महाराष्ट्र के Pune में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान गोली चलने से 37 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जन्मदिन मनाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार के देर रात Pune के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में देहू मार्ग पर हुई। पुलिस के अनुसार तीन से कर लोग दो भाई को पर सवार होकर एक सड़क पर पहुंचे जहां शिकायतकर्ता Nandkishor Yadav की भतीजी का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था। आरोपियों ने उन लोगों से जानना चाहा कि सार्वजनिक स्थल पर जन्मदिन समारोह क्यों मनाया जा रहा है। देहू मार्ग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “जब Yadav ने उन्हें जाने के लिए कहा तो आरोपियों में से एक ने उनके चेहरे पर कुर्सी से वार किया। इसके बाद उसके दोस्त Vikram Guruswami Reddy बीच बचाव करने के लिए आगे आए। आरोपियों में से एक ने गोली चला दी जिससे Reddy घायल हो गए”। उन्होंने आगे कहा कि “Reddy को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, हमने आरोपियों की पहचान कर ली है और जांच जारी है। पुलिस इस मामले की घंटा से जांच कर रही है की घटना आपसी रंजिश के कारण हुई या फिर यह सिर्फ मौके पर हुआ विवाद था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!