Hair Care: नहीं बचेंगे सिर पर बाल! अगर करते हैं गीले बालों पर कंघी…

Hair Care: क्या गीले बालों में कंघी करना सही है? क्या गीले बालों पर कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं?

0
47

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में इस मौसम का नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव बालों पर पड़ सकता है। गर्मियों के दौरान बाल न केवल ड्राई और फ्रिजी हो जाते हैं बल्कि इस दौरान खुसकी और डैंड्रफ की समस्या भी हो जाती है।

ऐसे में गर्मियों में लोग बाल सूखाने के लिए गीले बालों पर ही कंघी कर लेते हैं। वहीं कुछ लोग गीले बालों पर कंघी करते हैं। लेकिन ऐसा करना कितना सुरक्षित है, इसके बारे में पता होना जरूरी है?

क्या गीले बालों में कंघी करना सही है? 

  • जब व्यक्ति के बाल गीले होते हैं, तो ज्यादा आसानी से टूटते हें। हालांकि बाल टूटने से मतलब ये नहीं है कि ये जड़ों से बाल टूटते हैं। यहां मतलब बाल बीच से भी डैमेज होने का भी है। इससे बाल जड़ों से कमजोर हो सकते हैं और टूटने की समस्या बढ़ सकती है।

 

  • यदि कोई गीले बालों में कंघा करता है तो इससे आपके बाल और पतले हो जाते हैं और वॉल्यूम भी काफी कम हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति अपने गीले बालों को सुलझाने की गलती बिल्कुल न करें। आप बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
  • कुछ लोगों के बाल गीले होने पर सुलझ जाते हैं। ऐसे में ये लोग हाथों की उंगलियों से जड़ों की आहिस्‍ता-आहिस्‍ता मसाज करें और अपने बालों को सुलझाएं। जब बाल थोड़ा सुलझ जाते हैं तो ऐसे में आप बाद में बालों में कंघा कर सकते हैं।

 

 

  • बता दें, जब आपकी जड़ों में पानी होता है तो वे ज्यादा मुलायम होती हैं और कंघी से जड़ों पर घाव हो सकते हैं। ऐसे में आप बालों के सूखने का इंतजार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here