हनीमून बना खौफनाक मौत का सफर: Meghalaya में पति की हत्या, Indore में किराए पर फ्लैट लेकर छिपा था ‘कातिल’

हनीमून बना खौफनाक मौत का सफर: Meghalaya में पति की हत्या, Indore में किराए पर फ्लैट लेकर छिपा था 'कातिल'

0
208
हनीमून बना खौफनाक मौत का सफर: Meghalaya में पति की हत्या, Indore में किराए पर फ्लैट लेकर छिपा था 'कातिल'
हनीमून बना खौफनाक मौत का सफर: Meghalaya में पति की हत्या, Indore में किराए पर फ्लैट लेकर छिपा था 'कातिल'

Meghalaya में हनीमून पर गए Indore के कारोबारी Raja Raghuvanshi की मौत अब एक सस्पेंस फिल्म जैसी बन चुकी है। ताजा खुलासे में सामने आया है कि हत्या के कुछ दिन बाद ही आरोपी Vishal Chauhan ने Indore में किराए का फ्लैट ले लिया था, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

Indore के देवास नाका इलाके में Property Dealers Shilom James ने बताया, “विशाल 30 मई को आया था और ₹17,000 में फ्लैट लिया। ₹34,000 सिक्योरिटी भी दी। पेपर साइन किए और चाबी ले गया। लेकिन ये साफ नहीं कि वो यहां रहा भी या नहीं।”

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बिल्डिंग में कोई CCTV नहीं था। यानी आरोपी आराम से छिपा बैठा था। James ने जब टीवी पर खबरें देखीं, तब जाकर पुलिस को सब बताया।

पूरा मामला 23 मई से शुरू होता है, जब Raja अपनी नई दुल्हन Sonam के साथ Meghalaya के खूबसूरत सोहरा (चेरापूंजी) घूमने गया था। लेकिन Raja वापस नहीं लौटा। 2 जून को उसका शव एक गहरी खाई में मिला।

Raja की पत्नी Sonam ने पुलिस पूछताछ में हत्या की साजिश कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, हत्या का प्लान Indore में ही शादी से पहले बनाया गया था। Sonam के कथित प्रेमी Raj Kushwaha इस प्लान का मास्टरमाइंड है। साथ ही विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत ने भी मदद की।

कोर्ट ने बुधवार को पांचों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। Sonam के भाई Govind ने भी माना कि उसकी बहन की इस साजिश में अहम भूमिका है।

एक हनीमून ट्रिप अब मर्डर मिस्ट्री बन चुकी है। प्यार, धोखा और खून का ये खेल पूरे देश को चौंका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here