Tel Aviv दहला: Iran की मिसाइल ने Iron Dome को चकमा देकर Israel के रक्षा मुख्यालय पर किया हमला

Tel Aviv दहला: Iran की मिसाइल ने Iron Dome को चकमा देकर Israel के रक्षा मुख्यालय पर किया हमला

0
228
Tel Aviv दहला: Iran की मिसाइल ने Iron Dome को चकमा देकर Israel के रक्षा मुख्यालय पर किया हमला
Tel Aviv दहला: Iran की मिसाइल ने Iron Dome को चकमा देकर Israel के रक्षा मुख्यालय पर किया हमला

शुक्रवार रात Israel की राजधानी Tel Aviv में जोरदार धमाका हुआ। Iran ने एक खतरनाक मिसाइल से Israel के सबसे सुरक्षित इलाके पर हमला कर दिया। यह मिसाइल सीधे रक्षा मुख्यालय से जा टकराई और वहां भीषण आग लग गई। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि Israel की मशहूर Air Defence System ‘Iron Dome’ इस मिसाइल को रोक नहीं सकी। ये वही सिस्टम है जिसे दुनिया की सबसे मजबूत सुरक्षा दीवार माना जाता है।

हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 19 सेकेंड के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक मिसाइल आती है, Iron Dome उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन missile system को पार करके सीधा इमारत में धमाका कर देती है। चारों तरफ आग, धुआं और चीख-पुकार मच जाती है।

Tel Aviv की सड़कों पर हड़कंप मच गया। हर तरफ सायरन बजने लगे। लोग जान बचाकर बंकरों में दौड़ने लगे। कई इलाकों में लाइट चली गई और मोबाइल नेटवर्क भी बंद हो गया।

इजरायली सेना (IDF) ने माना कि हमला बड़ा और सीधा था। ईरान ने बेहद तेज और आधुनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया, जो रडार की पकड़ से बच निकली।

ये हमला Israel की ओर से Iran पर किए गए एयरस्ट्राइक का जवाब माना जा रहा है। Israel ने शुक्रवार सुबह Iran के परमाणु ठिकानों और सैन्य अड्डों पर बमबारी की थी, जिसके बाद ईरान ने भी पलटवार कर दिया।

अब दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात बन गए हैं। सवाल ये है कि अगर Iron Drome भी फेल हो गया, तो अब Israel की रक्षा कौन करेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here