31.1 C
Delhi
Monday, June 16, 2025

धमाकेदार कमाई पर भी संकट में ‘Housefull 5’, ₹200 करोड़ पार फिर भी Hit या Flop? जानिए पूरी सच्चाई

धमाकेदार कमाई पर भी संकट में 'Housefull 5', ₹200 करोड़ पार फिर भी Hit या Flop? जानिए पूरी सच्चाई

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Box Office पर ₹200 करोड़ की बंपर कमाई के बावजूद Akshay Kumar की multi starrer film Housefull 5 की किस्मत अधर में लटकी है। जहां एक ओर फिल्म ने पहले हफ्ते में ही दुनियाभर में ₹195 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं, वहीं दूसरी ओर इसकी भारी-भरकम लागत ने सफलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tarun Mansukhani के निर्देशन में बनी Housefull 5 ने India में पहले 7 दिन में ₹127 करोड़ नेट और ₹152 करोड़ ग्रॉस कमाए हैं। विदेशों में भी फिल्म ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ₹42 करोड़ का कारोबार किया है। यानी कुल मिलाकर फिल्म ने ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बावजूद इसके, इसे “HIT” कहना जल्दबाज़ी होगी।

असल में, Housefull 5 अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म है, जिसकी बजट ₹240 करोड़ से भी ऊपर बताया जा रहा है। फिल्म में Akshay Kumar के अलावा Ritesh Deshmukh, Abhishek Bachchan, Sanjay Dutt, Jackie Shroff, Jacqueline Fernandez समेत 34 से भी ज्यादा सितारे नजर आए हैं। साथ ही, फिल्म का ज्यादातर हिस्सा एक लग्जरी क्रूज़ पर शूट हुआ है, जिससे खर्चा और बढ़ गया।

ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म को “क्लीन हिट” का तमगा तभी मिलेगा जब इसकी Net earning ₹240 करोड़ से ऊपर हो जाए या वर्ल्डवाइड ₹300 करोड़ के पार पहुंच जाए। हालांकि, सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स से प्रोड्यूसर्स पहले ही मुनाफे में हैं, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स की कमाई अभी तय नहीं है।

फिल्म की कहानी भी पूरी तरह से मसालेदार है—एक अरबपति की हत्या, तीन जोली, तीन गर्लफ्रेंड्स और दो अलग-अलग एंडिंग्स ने दर्शकों को उलझा दिया है। अब देखना ये होगा कि अगले हफ्तों में Housefull 5 कितनी दौड़ पाती है। अभी के लिए, फिल्म ने जोरदार शुरुआत की है, लेकिन मंज़िल अभी बाकी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!