11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

Housefull 5 ने मचाया Box Office पर धमाल! पांच दिन में कमाए 111 करोड़, Akshay Kumar की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

Housefull 5 ने मचाया Box Officeपर धमाल! पांच दिन में कमाए 111 करोड़, Akshay Kumar की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Akshay Kumar की कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘Housefull 5’ ने सिनेमाघरों में जोरदार धमाका कर दिया है। रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में ही फिल्म ने 111.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, और यह रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

फिल्म ने शुक्रवार को शानदार शुरुआत करते हुए 24 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को 31 करोड़ और रविवार को 32 करोड़ की जबरदस्त कमाई के साथ वीकेंड में ही फिल्म ने 87 करोड़ पार कर लिए। सोमवार और मंगलवार को भी इसका जादू बरकरार रहा — सोमवार को 13 करोड़ और मंगलवार को 10.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

इस तरह, कुल मिलाकर फिल्म ने पांच दिन में ही 100 करोड़ क्लब पार कर लिया, जो Akshay Kumar के करियर की सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

Housefull 5‘ का निर्देशन Tarun Mansukhani ने किया है और इसे Sajid Nadiadwala ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। फिल्म में Akshay Kumar के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह और सोनम बाजवा जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं।

फिल्म को वीकडेज में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां बाकी फिल्में सोमवार से गिरावट का शिकार हो जाती हैं, वहीं ‘Housefull 5’ का क्रेज अभी भी बरकरार है।

Boc Office पर इसके सामने कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसका सीधा फायदा इसे मिल रहा है। अगर यही सिलसिला अगले हफ्ते भी चलता रहा, तो यह फिल्म Akshay Kumar के करियर की सबसे बड़ी हिट बन सकती है, और अपने ही पिछले पार्ट्स को पीछे छोड़ देगी।

फिल्म की कॉमेडी, स्टारकास्ट और जबरदस्त Franchise Fanbase इसे एक लंबी रेस का घोड़ा बना रहे हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!