34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

तेजी से Weight Loss के लिए Walk कितनी जरूरी? जानें सही तरीका

तेजी से Weight Loss के लिए Walk कितनी जरूरी? जानें सही तरीका

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

अगर आप बढ़ते weight से परेशान हैं और फिट रहना चाहते हैं, तो रोजाना वॉक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन सिर्फ हल्की वॉक से वजन कम नहीं होगा, इसके लिए सही तरीका अपनाना जरूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि weight loss के लिए brisk walk, जॉगिंग और रनिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

तेज वॉक से घटेगा वजन

साधारण walk से सिर्फ शरीर को हल्की एक्टिविटी मिलती है, लेकिन अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो brisk walk करना जरूरी है। यानी ऐसी walk जिसमें आपकी स्पीड इतनी तेज हो कि आपको पसीना आने लगे और बात करने में भी मुश्किल हो। 45 मिनट से 1 घंटे तक लगातार brisk walk करने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है और चर्बी कम होने लगती है।

रोजाना कितनी वॉक करनी चाहिए?

Weight Loss के लिए रोजाना कम से कम 4-5 किलोमीटर की brisk walk, जॉगिंग या रनिंग करें। इसके अलावा, दिनभर में 10,000 कदम पूरे करने की कोशिश करें। यह आदत न सिर्फ वजन घटाने में मदद करेगी, बल्कि आपको एक्टिव भी बनाए रखेगी।

50 की उम्र के बाद कैसे करें वॉक?

अगर आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा है, तो brisk walk की बजाय नॉर्मल स्पीड में वॉक करें। जरूरत से ज्यादा भागदौड़ करने से घुटनों पर असर पड़ सकता है। धीरे-धीरे अपनी स्पीड बढ़ाएं और शरीर की क्षमता के अनुसार ही exercise करें।

कितनी कैलोरी बर्न करनी जरूरी?

अगर आप तेजी से Weight Loss चाहते हैं, तो रोजाना करीब 500 कैलोरी बर्न करने का लक्ष्य रखें। इसके लिए सही डाइट और exercise का कॉम्बिनेशन जरूरी है। 1 घंटे की एक्टिविटी से ही आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।

अगर आप नियमित रूप से सही तरीके से वॉक करेंगे, तो कुछ ही हफ्तों में आपको अपने शरीर में बदलाव नजर आने लगेगा। फिट और हेल्दी रहने के लिए आज ही वॉक को अपनी आदत बनाएं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!