Home देश ‘मैं भगोड़ा सही, लेकिन चोर नहीं!’ – Vijay Mallya ने पहली बार...

‘मैं भगोड़ा सही, लेकिन चोर नहीं!’ – Vijay Mallya ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे डूबी Kingfisher Airlines

‘मैं भगोड़ा सही, लेकिन चोर नहीं!’ - Vijay Mallya ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे डूबी Kingfisher Airlines

0
‘मैं भगोड़ा सही, लेकिन चोर नहीं!’ - Vijay Mallya ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे डूबी Kingfisher Airlines

9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सालों से देश से बाहर रह रहे Vijay Mallya ने पहली बार अपने दर्द को खुलेआम बताया है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, “मैं India से भागा नहीं, तय तारीख पर विदेश गया था। अगर इससे मुझे ‘भगोड़ा’ कहा जाता है, तो कह लीजिए, लेकिन मैंने क्या चोरी की है? चोर क्यों कह रहे हो?”

Raj Shamani के साथ बातचीत में Mallya ने बताया कि उनकी Kingfisher Airlines की बर्बादी की असली वजह 2008 की ग्लोबल मंदी थी। उन्होंने कहा, “आपने Lehman brothers का नाम सुना है? उसी साल सब कुछ ठप हो गया था। पैसा रुक गया, रुपये की कीमत गिर गई। हर सेक्टर बुरी तरह से प्रभावित हुआ, मेरी airline भी उसमें फंसी।”

Mallya ने दावा किया कि उन्होंने उस वक्त तत्कालीन Finance Minister Pranab Mukherjee से मदद मांगी थी। “मैं खुद गया और बोला कि मेरी कंपनी संकट में है, उड़ानें कम करनी होंगी, लोगों को हटाना होगा। लेकिन मुझे कहा गया कि चिंता मत करो, बैंक सपोर्ट करेंगे। मैं मजबूरी में कंपनी चला रहा था,” उन्होंने कहा।

धीरे-धीरे Kingfisher Airlines पूरी तरह बंद हो गई। Mallya बोले, “जब मैंने लोन मांगा, कंपनी पहले से ही घाटे में थी। फिर भी मुझे झूठे वादों में फंसा दिया गया।”

Vijay Mallya ने दावा किया कि बैंकों से जो पैसा उन्होंने लिया था, उसका बड़ा हिस्सा पहले ही रिकवर हो चुका है। “₹6,200 करोड़ से ज्यादा बैंकों को मिल चुका है। अब किस बात का शोर मचाया जा रहा है?” उन्होंने सवाल उठाया।

2016 से Vijay Mallya London में रह रहे हैं और India आने से इनकार कर रहे हैं। अब उन्होंने एक बार फिर देश की याद दिला दी, लेकिन अपने अंदाज में – तड़प और ताव दोनों के साथ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version