18.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

IED Blast: नारायणपुर में नक्सलियों के बिछाए बारूदी सुरंग में विस्फोट, DRG जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर पहुंचाया

IED Blast In Narayanpur: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को नक्सलियों के बिछाए बारूदी सुरंग में विस्फोट में एक डीआरजी जवान घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब छोटे डोंगर थाने से डीआरजी और जिला बल की संयुक्त टीम सड़क सुरक्षा अभियान के लिए गश्त पर निकली हुई थी।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग की चपेट में आकर सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोयमेटा और कवानार गांव के मध्य जंगल में बारूदी सुरंग (IED) की चपेट में आने से जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन छोटेडोंगर थाने से जिला बल और डीआरजी के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। अभियान के दौरान दोपहर लगभग 1.45 बजे तोयमेटा और कवानार के बीच जंगल में बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया।

घायल जवान को किया गया एयरलिफ्ट

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला गया। फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक इलाज करने के बाद घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा जा रहा है।

IED लगाकर नुकसान पहुंचाने की प्लानिंग

नारायणपुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए माओवादी अक्सर सड़कों और जंगल में कच्ची पगडंडियों पर बारूदी सुरंग लगाते हैं। इस क्षेत्र में पहले भी नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों की चपेट में आने से सुरक्षाबल के जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा है।

पहले भी ब्लास्ट से हो चुका है नुकसान

इससे पहले 15 फरवरी को बीजापुर जिले में बारूदी सुरंग (प्रेशर बम) की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान घायल हो गया था। इसके पहले 10 जनवरी 2025 को नारायणपुर के ओरक्षा में आईईडी ब्लास्ट की घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी।

- Advertisement -
Shreya Bhushan
Shreya Bhushan
श्रेया भूषण एक भारतीय पत्रकार हैं जिन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के बिहार तक और क्राइम तक जैसे चैनल के माध्यम से पत्रकारिता में कदम रखा. श्रेया भूषण बिहार से आती हैं और इन्हे क्राइम से संबंधित खबरें कवर करना पसंद है
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!