Noida में बालकनी से गमला गिरा तो होगी FIR! Authority का बड़ा ऐलान, हर फ्लैट मालिक रहे सावधान

Noida में बालकनी से गमला गिरा तो होगी FIR! Authority का बड़ा ऐलान, हर फ्लैट मालिक रहे सावधान

0
208
Noida में बालकनी से गमला गिरा तो होगी FIR! Authority का बड़ा ऐलान, हर फ्लैट मालिक रहे सावधान
Noida में बालकनी से गमला गिरा तो होगी FIR! Authority का बड़ा ऐलान, हर फ्लैट मालिक रहे सावधान

Noida में रहने वालों के लिए चेतावनी भरी खबर है। अगर आपके फ्लैट की बालकनी की दीवार पर गमला रखा है, तो अब यह आपको मुश्किल में डाल सकता है। Noida Authority ने सख्त आदेश जारी किया है कि बालकनी की दीवार पर रखे गमले तुरंत हटा लें, नहीं तो गिरने पर एओए अध्यक्ष, सचिव, बिल्डर और फ्लैट मालिक पर FIR दर्ज होगी।

यह आदेश हाल ही में पुणे में हुए दर्दनाक हादसे के बाद लिया गया है, जहां सोसाइटी में खेल रहे एक मासूम बच्चे की मौत गमला गिरने से हो गई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया।

Noida Authority ने मंगलवार को सभी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बालकनियों की जांच कर गमले हटवाएं। आदेश न मानने की स्थिति में कोई हादसा हुआ तो कानूनी कार्रवाई तय है।

Authority के मुताबिक, “अगर बालकनी की पैरापेट (दीवार) पर रखा कोई भी गमला नीचे गिरता है और दुर्घटना होती है, तो उसके लिए संबंधित सोसाइटी के AOA अध्यक्ष, सचिव, बिल्डर और फ्लैट मालिक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। FIR दर्ज कर सख्त कदम उठाए जाएंगे।”

Noida के निवासी इस आदेश को लेकर अब सतर्क हो गए हैं। सेक्टर-78 निवासी प्रशांत गुंजन ने कहा, “यह बहुत अच्छा फैसला है। सजावट अपनी जगह, लेकिन अगर उससे किसी की जान को खतरा है तो ऐसे शौक की कोई कीमत नहीं।”

इस आदेश के बाद हर सोसाइटी में हलचल मच गई है। लोग गमले हटवाने लगे हैं। बिल्डर और AOA अध्यक्षों की जिम्मेदारी भी अब बढ़ गई है।

Noida Authority ने दो टूक कहा है कि किसी की लापरवाही से कोई जान जाए, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए अब सजावट से पहले सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। वरना एक गमला आपकी ज़िंदगी बदल सकता है — और वो भी कोर्ट-कचहरी के चक्कर में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here