Home देश IIT बाबा महाकुंभ से ‘लापता’, गुरु ने बताया भ्रमण पर क्यों निकले...

IIT बाबा महाकुंभ से ‘लापता’, गुरु ने बताया भ्रमण पर क्यों निकले और संगमनगरी क्यों छोड़ी! – जानिए

0

जब कोई व्यक्ति संसार के मोह-माया को छोड़कर वैराग्य का रास्ता अपनाता है, तब पूरे परिवार का, विशेष रूप से मां का दिल दहल जाता है। वहीं IIT बाबा के माता-पिता उन्हें बहुत याद करते हैं और चाहते हैं कि उनका बेटा वापस घर आ जाए। इसी बीच यह खबर आई है कि IIT बाबा अभय सिंह अचानक से विलुप्त हो गए हैं। उन्होंने महाकुंभ छोड़ दिया।

IIT बाबा के गुरु
बाबा कहां गए, इसके बारे में उनके गुरु ने कुछ जानकारी दी है। माना जा रहा है कि वे भ्रमण पर निकल गए हैं। साथ के संतों का कहना है कि लोग उन्हें परेशान कर रहे थे, इसलिये उनका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा था। इसलिये वे संगमनगरी छोड़कर चले गए।

IIT बाबा जूना अखाड़े के मड़ी आश्रम शिविर में रह रहे थे। वहां मीडिया और उनसे मिलने वाले लोगों का जमावड़ा लगा रहता था। सूत्रों का यह भी कहना है कि परिवार उन पर घर लौटने का दबाव बना रहा था, इस वजह से वे किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। लेकिन असली बात उनके साथ के संतों और गुरुओं ने बताई। एक संत ने कहा, “मीडिया अटेंशन मिलने की वजह से वे काफी परेशान हो गए थे। इसलिये मुख्य गुरु ने उन्हें यह स्थान छोड़कर भ्रमण पर निकल जाने को कहा। तब से वे लापता हैं।”

गुरु ने भेजा संदेश
एक संत ने कहा कि गुरु ने उन्हें एक संदेश भेजा और कहा, “आप ज्यादा वायरल हो रहे हैं, इससे आपका ध्यान भटक रहा है। इसलिये आप भ्रमण पर चले जाइए।” इसी के बाद गुरुवार को शाम 7 बजे वे शिविर छोड़कर चले गए। हालांकि, सुबह वे फिर वापस आए थे क्योंकि उनका कुछ सामान रह गया था। उसके बाद वे तुरंत चले गए। साथ के संतों ने कहा कि जब उनकी बुद्धि ने काम करना बंद कर दिया, तो उन्होंने लोगों को गुरु मानना भी बंद कर दिया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version