Home देश Noida में थार सवार की दहशत फैलाने वाली दबंगई, घायल युवक को...

Noida में थार सवार की दहशत फैलाने वाली दबंगई, घायल युवक को टक्कर मार नाली में गिराया

Noida में थार सवार की दहशत फैलाने वाली दबंगई, घायल युवक को टक्कर मार नाली में गिराया

0
Noida में थार सवार की दहशत फैलाने वाली दबंगई, घायल युवक को टक्कर मार नाली में गिराया

Noida के sector 53 इलाके में एक थार सवार ने अपनी दबंगई से कानून को चुनौती दी है। एक युवक को पहले पीटा और फिर उसे जानबूझकर टक्कर मारकर नाली में गिरा दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भय फैल गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक ब्लैक शर्ट पहने खून से लथपथ गली में चलता हुआ आ रहा है। अचानक एक काले रंग की थार गाड़ी सवार युवक के पास आता है और उसे टक्कर मार देता है। टक्कर लगते ही घायल युवक उछलकर पास की नाली में गिर जाता है। बताया जा रहा है कि इस टक्कर से पहले भी थार सवार ने युवक से मारपीट की थी।

स्थानीय लोग और आसपास के लोग इस घटना से सहमे हुए हैं और दहशत में हैं। यह पूरी घटना थाना sector 24 के क्षेत्र की बताई जा रही है। मामले का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना Noida में बढ़ती हुई अपराध दर और दबंगई की मिसाल साबित हो रही है। आम जनता कानून की लचर स्थिति और सुरक्षा की कमी पर सवाल उठा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और मामले की जांच में सहयोग करें।

Noida थाना sector 24 पुलिस लगातार मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का दावा किया है। यह घटना कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली गंभीर घटना है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version