Home क्राइम Uttarakhand में पत्नी ही रही कातिल,प्रेमी संग की पति की हत्या

Uttarakhand में पत्नी ही रही कातिल,प्रेमी संग की पति की हत्या

आये दिन पत्नियों के द्वारा अवैद्य सम्भंधों के चलते पतियों की हत्या के मामले सामने आ रहे है इस बीच उत्तराखंड में भी एक मामला सामने आया

0
उत्तराखंड के किच्छा में हत्याकांड मामला सामने आया है। मल्ली देवरिया निवासी हरीश की हत्या उसकी पत्नी पारुल और उसके प्रेमी रईस अहमद ने मिलकर कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी और प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। हरीश के सोने के बाद पारुल और रईस ने मिलकर तकिये से हरीश का मुंह दबाया।

पत्नी व उसके ठेकेदार प्रेमी को कर लिया गिरफ्तार

मल्ली देवरिया में हरीश की हत्या का पर्दाफाश कर पुलिस ने पत्नी व उसके ठेकेदार प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हरीश का शव चार दिन पूर्व गेहूं के खेत में मिला था। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी व प्रेमी के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की थी। मल्ली देवरिया किच्छा निवासी हरीश पुत्र बनवारी 15 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी पत्नी पारुल की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी पंजीकृत की थी। 17 मार्च को घर के पास ही हरीश का शव गेहूं के खेत से बरामद हुआ था। जांच में शक की सुई पत्नी पारुल की तरफ घूम रही थी।
पुलिस ने भाई शंकर की शिकायत पर पत्नी पारुल व उसके प्रेमी रईस अहमद उर्फ बाबू के विरुद्ध बुधवार को प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी।

काल डिटेल खंगाली, तो सब कुछ आगया सामने 

पुलिस ने जब पारुल की काल डिटेल खंगाली, तो सब कुछ सामने आ गया। हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत करने के बाद पुलिस ने पारुल और रईस अहमद को हरीश के घर पर दबिश दे बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि पारुल के पति से उसका 15 मार्च को झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पारुल ने अपने प्रेमी रईस अहमद को बुला लिया। हरीश के सोने के बाद पारुल ने रईस अहमद उर्फ बाबू पुत्र अहमद हुसैन निवासी वार्ड नंबर 20 इंदिरानगर सिरोली कला निकट सेरिया मस्जिद थाना पुलभट्टा के साथ मिल कर तकिये से हरीश का मुंह दबा दिया। दम घुटने से हरीश की मृत्यु हो गयी।हत्या करने के बाद रईस हरीश का शव कंधे पर रखकर घर से कुछ ही दूरी पर गेहूं के खेत में फेंक आया। उनकी निशानदेही पर हरीश की हत्या में प्रयुक्त तकिया भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

काल डिटेल सामने आई,खुलती गयी हत्या की गुत्थी

हरीश की हत्या इस कदर सफाई से की गई थी कि शव मिलने के बाद एक बार तो पुलिस भी गच्चा खा गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुछ खास सामने नही आया, तो बिसरा सुरक्षित रख लिया गया। जिसके बाद पुलिस भी एक बार तो शराब नशे में गेहूं के खेत में गिरने से मृत्यु होने का अंदेशा जताने लगी थी। जांच में जब पत्नी पर शक की सुई घूमी, तो पुलिस ने पत्नी पारुल की काल डिटेल खंगाली। काल डिटेल सामने आते ही सब कुछ सामने आ गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version