33.1 C
Delhi
Sunday, April 27, 2025

Varanasi में दरिंदगी की सीमा पार, 6 दिन तक 23 लोगों ने छात्रा से किया गैंगरेप

स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रही पांडेयपुर की छात्रा से शहर के व्यस्ततम इलाकों में 6 दिनों तक हैवानियत होती रही।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

वाराणसी में एक छात्रा के साथ 6 दिनों तक गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांडेयपुर की यह छात्रा स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रही थी। पुलिस को मामला तब पता चला जब पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। 23 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें 12 नामजद और 11 अज्ञात हैं। 

 

मुख्य आरोपी राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद, जाहिर, इमरान, ज़ैब, अमन और राज खान हैं। पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

घटना 29 मार्च को शुरू हुई जब पीड़िता को उसके एक साथी ने हुक्का बार ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उसे सिगरा क्षेत्र के होटलों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अलग-अलग स्थानों पर कई आरोपियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

 

3 अप्रैल की रात चलती कार में भी गैंगरेप हुआ। पीड़िता को सड़क पर फेंक दिया गया, जिसके बाद वह घर पहुंची और आपबीती सुनाई। इस घटना से परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -
Shreya Bhushan
Shreya Bhushan
श्रेया भूषण एक भारतीय पत्रकार हैं जिन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के बिहार तक और क्राइम तक जैसे चैनल के माध्यम से पत्रकारिता में कदम रखा. श्रेया भूषण बिहार से आती हैं और इन्हे क्राइम से संबंधित खबरें कवर करना पसंद है
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!