28.1 C
Delhi
Friday, August 1, 2025

India-Canada G7: अब जमी बर्फ पिघली! Modi-Carney मुलाकात के बाद बड़ा ऐलान, Khalistan विवाद पर बनी सहमति

India-Canada G7: अब जमी बर्फ पिघली! Modi-Carney मुलाकात के बाद बड़ा ऐलान, Khalistan विवाद पर बनी सहमति

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

G7 Summit 2025 में हुआ बड़ा धमाका! PM Narendra Modi और Canada के New PM Mark Carney की पहली मुलाकात ने ठंडे पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर दी है। सालों से चले आ रहे तनाव के बाद अब दोनों देश अपने-अपने उच्चायुक्त वापस भेजेंगे। यह फैसला दोनों नेताओं के बीच हुई अहम बातचीत का नतीजा है।

Canada के Kananaskis में हुई इस मीटिंग में Modi और Carney ने खुलकर बात की। Modi ने कहा कि India और Canada के रिश्ते लोकतंत्र और साझी सोच पर टिके हैं। Carney ने भी Modi को G7 में शामिल करने को “सम्मान की बात” बताया। इससे साफ हो गया कि Canada की नई सरकार India को अहम पार्टनर मानती है।

इस मीटिंग में सिर्फ औपचारिक बातें नहीं हुईं, बल्कि Khalistan जैसे विवादित मुद्दे पर भी साफ-साफ चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने तय किया कि अब fanaticism और विदेशी दखल जैसे मामलों में मिलकर काम करेंगे।

यही नहीं, तकनीक, शिक्षा, कृषि और एनर्जी सेक्टर में भी साथ काम करने का वादा किया गया है। Carney ने खुद एआई और ग्रीन एनर्जी में भारत के साथ जुड़ने की इच्छा जताई।

याद दिला दें कि 2023 में Khalistan supporter Hardeep Singh Nijjar की हत्या के बाद Canada ने India पर आरोप लगाए थे। तब से रिश्ते बिगड़ गए थे। India ने Canadian Authorities को निकाला और कनाडा ने भारतीय राजनयिकों की छूट खत्म कर दी थी। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है।

Modi-Carney की यह मुलाकात एक नया भरोसा जगा रही है। जानकार मानते हैं कि यह सिर्फ एक शुरुआत है, लेकिन बहुत मजबूत शुरुआत। अब देखना यह होगा कि क्या यह दोस्ती असली जमीन पर भी उतरेगी या फिर कूटनीतिक तस्वीरों तक ही सीमित रह जाएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!