उत्तर प्रदेश के Shahjahanpur में Ganga Expressway पर 2 मई की रात भारतीय वायुसेना ने एक ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की। इस दिन वायुसेना के राफेल, सुखोई-30 MKI और super hercules जैसे लड़ाकू विमानों ने पहली बार Ganga Expressway पर रात के समय सफल नाइट लैंडिंग की।
यह दृश्य देखने के लिए आसपास के जिलों से भारी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने भारतीय सैन्य ताकत का लाइव प्रदर्शन देखा। जैसे ही air force ने आसमान में उड़ान भरी, लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाने लगे।
स्थानीय लोगों ने इस पल को देखकर गर्व महसूस किया। उनका कहना था कि यह air force का प्रदर्शन देश की सुरक्षा और ताकत का संकेत है। कुछ लोगों ने मोदी सरकार और CM Yogi Adityanath की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति लगातार बढ़ रही है।
⚡ IAF Unleashed! 🇮🇳 Ganga Expressway, Shahjahanpur witnesses India’s first-ever 24×7 emergency airstrip in action with day-night drills! Rafale, Su-30MKI, Mirage-2000, and C-130J soar, proving round-the-clock readiness. ✈️💥 #IndianAirForce #GangaExpressway pic.twitter.com/90uA3jcPeE
— Shashank Singh (@Shank__exe) May 2, 2025
Ganga Expressway के बारे में बात करें तो इसकी कुल लंबाई 594 किलोमीटर है और यह मेरठ से Prayagraj तक फैला होगा। Shahjahanpur के पास 3.5 किमी लंबी एक विशेष हवाई पट्टी बनाई गई है, जो आपातकालीन स्थिति में air force के विमानों को टेकऑफ और लैंडिंग करने के लिए उपयोग की जा सकती है। यह पहल देश की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
इस परियोजना का उद्देश्य है कि नवंबर 2025 तक Ganga Expressway को पूरी तरह से जनता के लिए खोला जाए। यह सैन्य अभ्यास यह दर्शाता है कि Ganga Expressway अब सिर्फ यातायात के लिए नहीं, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।