18.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

Indian Army और Assam Rifles की इकाइयों ने कई अभियानों में बरामद किया भारी असला बारूद

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय सेना और असम राइफल्स की इकाइयों ने स्पीयर कोर के तहत कई अभियानों में मणिपुर के काकचिंग, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, सेनापति और बिष्णुपुर जिलों में सूचना आधारित संयुक्त अभियान चलाया,

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय सेना और असम राइफल्स की इकाइयों ने स्पीयर कोर के तहत कई अभियानों में मणिपुर के काकचिंग, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, सेनापति और बिष्णुपुर जिलों में सूचना आधारित संयुक्त अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप 32 हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए।

22-25 मार्च के बीच चलाया गया ऑपरेशन

यह ऑपरेशन 22-25 मार्च के बीच चलाया गया। यह अभियान मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के समन्वय में शुरू किया गया था। समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप 32 हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए। 22 मार्च को काकचिंग जिले के मोल्टिनचन में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, एक 0.303 राइफल, एक संशोधित कार्बाइन मशीन गन, विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंफाल ईस्ट जिले के सगोलमांग से दो सिंगल बोर बैरल राइफलें और दो इंप्रोवाइज्ड मोर्टार, गोला-बारूद और युद्ध के सामान बरामद किए गए।

सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) बरामद

23 मार्च को भारतीय सेना ने सेनापति जिले के फईकोट से एक इंसास, एक. 303 राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) बरामद की। वहीं, इंफाल ईस्ट में असम राइफल्स ने एक 2″ मोर्टार और एक 0.32 एमएम पिस्तौल बरामद की। 24 मार्च को सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट में एक 0.22 राइफल, एक 12 बोर ड बैरल राइफल, चार 51 एमएम मोर्टार और एक 9एमएम पिस्तौल बरामद की ।

बिष्णुपुर जिले के डम्पी से AK-47 बरामद

24 मार्च को बिष्णुपुर जिले के डम्पी से सेना ने एक एके-47, 12 बोर राइफल, एक 303 राइफल, एक डबल बैरल राइफल, एक मॉडिफाइड राइफल और दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार भी बरामद किए। बरामद की गई वस्तुओं को आगे की जांच और निपटान के लिए मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

तलाशी अभियान चलाया

इससे पहले सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया । अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कई जगहों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के पोरोमपट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पश्चिमी हिस्से में चिंगखेई चिंग से एक 9 एमएम पिस्तौल और एक मैगजीन, एक स्वचालित सिंगल बैरल गन, तीन 36 हैंड ग्रेनेड और नौ डेटोनेटर, एक 303 एलएमजी मैगजीन, 144 5.56 एमएम लाइव राउंड, छह .303 लाइव राउंड, तीन 9 एमएम लाइव राउंड, दो 5.56 एमएम इंसास एलएमजी मैगजीन, एक 5.56 एमएम इंसास राइफल मैगजीन, एक रेडियो वायरलेस रेडियो सेट, दो बीपी हेलमेट, दो बीपी जैकेट, 10 दंगा रोधी गोले, एक खाली कारतूस, एक खाली गोला बारूद बॉक्स, पांच ट्यूब लांचर और दो बोरी बैग बरामद किए
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!