Home बाज़ार शेयर मार्केट महावीर जयंती 2025 पर भारतीय शेयर बाजार बंद, जानिए पूरी जानकारी

महावीर जयंती 2025 पर भारतीय शेयर बाजार बंद, जानिए पूरी जानकारी

वैश्विक मंदी की आशंकाओं और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के चलते इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बुधवार को RBI ने अपनी मौद्रिक नीति में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की, जिसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए।

इस बीच, आज यानी गुरुवार, 10 अप्रैल को महावीर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद रहेंगे। NSE और BSE पर आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

क्या-क्या रहेगा बंद?

  • इक्विटी मार्केट

  • इक्विटी डेरिवेटिव्स

  • SLB सेगमेंट

  • करेंसी डेरिवेटिव्स

कमोडिटी मार्केट का क्या?

MCX के मुताबिक, कमोडिटी मार्केट का मॉर्निंग सेशन बंद रहेगा, लेकिन ईवनिंग सेशन (5:00 PM से 11:30/11:55 PM तक) खुलेगा।

अप्रैल 2025 के बाकी बाजार अवकाश:

  • 14 अप्रैल – डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती

  • 18 अप्रैल – गुड फ्राइडे

अगर आप 2025 का पूरा अवकाश कैलेंडर देखना चाहते हैं, तो BSE की वेबसाइट bseindia.com पर जाकर ‘Trading Holidays’ सेक्शन में चेक कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version