Home दुनिया कब्र में दफन हो गया हिंदुस्तान का दुश्मन नंबर 1 ! NIA...

कब्र में दफन हो गया हिंदुस्तान का दुश्मन नंबर 1 ! NIA का मोस्ट वांटेड, हाफ़िज़ का राइट हैंड, कश्मीर के लिए था सिरदर्द…..

Abu Qatal Killed In Pakistan पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था। वो हाफिज सईद का करीबी माना जाता रहा है। 9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था।

0

Abu Qatal Killed In Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात 8 बजे अबू कताल को मौत के घाट उतार दिया गया। भारत में भी कई बड़े हमलों को उसने अंजाम दिया था। NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था। वो हाफिज सईद का करीबी माना जाता रहा है।

रियासी हमले का मास्टरमाइंड था अबु कताल

9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड भी अबु कताल ही था। साल 2023 में हुए राजौरी हमले का जिम्मेदार भी अबु कताल ही था। वो सिंघी जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी था।

हाल ही के दिनों में पाकिस्तान में कई भारत विरोधी घटनाओं को अंजाम देने वालों की मौत हुई है। कुछ दिनों पहले लश्कर का टॉप कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम मारा गया था। वहीं, बशीर अहमद की भी रहस्यमय तरीके से मौत हुई थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version