28.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

IPL फिर से शुरू! India-Pakistan युद्ध विराम के बाद लौटेगा क्रिकेट का तूफान

IPL फिर से शुरू! India-Pakistan युद्ध विराम के बाद लौटेगा क्रिकेट का तूफान

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

India-Pakistan के बीच युद्धविराम के ऐलान के साथ ही cricket lovers के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। एक हफ्ते के ब्रेक के बाद IPL 2025 अब 17 मई से फिर शुरू होगा। पहला मुकाबला Bengaluru में Royal Challengers और Kolkata Knight Riders के बीच होगा।

9 मई को जब India-Pak तनाव बढ़ा था, तब टूर्नामेंट को बीच में रोकना पड़ा था। एयर रेड सायरन, रद्द हुए मैच और डर के माहौल ने विदेशी खिलाड़ियों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।

अब Australia के खिलाड़ी और कोच मुश्किल फैसले में हैं। लौटें या न लौटें? क्रिकेट Australia ने कहा है कि वो खिलाड़ियों के फैसले का सम्मान करेगा। लेकिन कई खिलाड़ियों के सामने World Test Championship फाइनल की तैयारी भी है, जो 11 जून को South Africa के खिलाफ लॉर्ड्स में होना है।

IPL में अभी 13 ग्रुप मुकाबले बाकी हैं। कुछ टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास मौका है, लेकिन इनके खिलाड़ियों के मन में सुरक्षा को लेकर डर अब भी है।

Delhi और Punjab के बीच 8 मई को जो मैच चल रहा था, वो Air Raid Siren बजने के कारण बीच में रोकना पड़ा था। इससे माहौल और ज्यादा गंभीर हो गया था।

Australia के स्टार खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श और हेजलवुड आईपीएल में हैं। लेकिन क्या ये खिलाड़ी लौटेंगे, ये अभी साफ नहीं है।

कोचिंग स्टाफ जैसे जस्टिन लैंगर, ब्रैड हैडिन और माइक हसी भी आईपीएल से जुड़े हैं। कुछ कोच और कमेंटेटर अभी India में ही हैं, लेकिन ज्यादातर बाहर जा चुके हैं।

अब सवाल ये है कि क्या युद्धविराम के बाद IPL दोबारा अपनी रफ्तार पकड़ पाएगा? क्या विदेशी खिलाड़ी वापसी करेंगे? क्या टूर्नामेंट फिर से उतना ही रोमांचक होगा?

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!