Home मनोरंजन सेलिब्रिटी क्या श्रीलीला को डेट कर रहे हैं Kartik Aryan? एक्टर ने रूमर्स...

क्या श्रीलीला को डेट कर रहे हैं Kartik Aryan? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- “कुछ सच थे, कुछ नहीं”

बॉलीवुड के हैंडसम हंक और टैलेंटेड एक्टर कार्तिक आर्यन हमेशा ही अपने अभिनय के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। अब कार्तिक, डायरेक्टर अनुराग बसु की एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आएंगी। इसी फिल्म के सेट से दोनों की नजदीकियों की खबरें सामने आने लगीं और उनके डेटिंग की अफवाहों ने इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरीं।

हालांकि कार्तिक और श्रीलीला दोनों ने इन अफवाहों पर पहले कोई टिप्पणी नहीं की थी, लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक ने अपनी रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

क्या बोले कार्तिक आर्यन?

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कार्तिक से जब उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा, “मैं फिलहाल सिंगल हूं और किसी को डेट नहीं कर रहा हूं। मेरी डेटिंग लाइफ को लेकर पहले भी कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं — कुछ अफवाहें सच होती थीं, कुछ नहीं। पहले मुझे अंदाज़ा नहीं था कि लोग मुझे हर बार किसी के साथ लिंक करने लगेंगे, लेकिन अब मैं समझ गया हूं कि मुझे इन सब चीजों को लेकर सतर्क रहना होगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि मीडिया कभी-कभी सिर्फ एक तस्वीर से कहानियां बना देता है, और जब वह किसी से बस अभी-अभी मिले होते हैं, तब भी रिश्तों की खबरें उड़ने लगती हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि कई बार उन्हें खुद अपनी डेटिंग लाइफ की जानकारी मीडिया से मिलती है।

कैसे शुरू हुई श्रीलीला के साथ डेटिंग की चर्चा?

श्रीलीला और कार्तिक के डेटिंग की खबरें तब और तेज़ हो गईं जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें श्रीलीला कार्तिक की बहन कृतिका तिवारी की ग्रैजुएशन पार्टी में डांस करती नज़र आईं। यह क्लिप इंटरनेट पर आते ही नेटिज़ेंस के बीच गॉसिप शुरू हो गई और लोगों ने दोनों के बीच खास रिश्ता होने की अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

इसके बाद IIFA सिल्वर जुबली इवेंट में कार्तिक की मां माला से जब बेटे की डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मज़ाक में कहा कि परिवार की पसंद एक “अच्छे डॉक्टर” की है। गौरतलब है कि श्रीलीला न सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं बल्कि एमबीबीएस की पढ़ाई भी कर रही हैं।

फिलहाल कार्तिक ने तो खुद को सिंगल बताया है, लेकिन फैंस की उत्सुकता बनी हुई है कि क्या पर्दे के पीछे कुछ और कहानी चल रही है?

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version