31.1 C
Delhi
Monday, June 16, 2025

‘शेर की तरह उठेगा Israel’… हमला शुरू करने से पहले Netanyahu ने दी चेतावनी, Iran पर बरसे बम

'शेर की तरह उठेगा Israel'… हमला शुरू करने से पहले Netanyahu ने दी चेतावनी, Iran पर बरसे बम

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

तेल अवीव से बड़ी खबर सामने आई है। Israel ने शुक्रवार तड़के Iran के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर भीषण हवाई हमला किया। इस हमले से ठीक एक दिन पहले Israel के Prime Minister Benjamin Netanyahu ने Jerusalem के पवित्र वेस्टर्न वॉल (कोटेल) पर एक नोट छोड़ा था, जिसमें लिखा था – “लोग शेरनी की तरह उठते हैं, और शेर की तरह खुद को ऊपर उठाते हैं।” इस संदेश के बाद ही शुरू हुआ ‘Operation Rising Lion’।

Netanyahu ने खुद हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि “Iran को खत्म करने में जितना समय लगेगा, हम उतने दिन तक कार्रवाई करेंगे।” Israeli Air Force ने Iran के नतांज और अन्य महत्वपूर्ण परमाणु स्थलों पर बमबारी की। साथ ही Iran की मिसाइल फैक्ट्रियों और कमांडरों को भी निशाना बनाया गया।

हमले में Iran की सेना Chief Mohammad Bageri और कई वैज्ञानिकों के मारे जाने की खबर है। साथ ही तेहरान के रिहायशी इलाकों में भी बम गिरे हैं, जिसमें महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है। Iran के सरकारी मीडिया ने इस हमले को ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ बताया है।

Netanyahu ने एक वीडियो संदेश में कहा, “हमने Iran के Atomic Bomb Project और Ballistic Missile ठिकानों पर हमला किया है। ये सिर्फ शुरुआत है।”

Israeli Army Chief Lieutenant General Eyal Zamir ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि Iran अब जवाबी हमला कर सकता है। इसलिए सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Israeli officials का कहना है कि यह हमला कई दिनों तक जारी रहेगा। फिलहाल पूरे देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और गहराता दिख रहा है। दुनिया की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि क्या यह संघर्ष किसी बड़े युद्ध का कारण बनेगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!