दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा दो उपग्रहों की डॉकिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करके ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर अपनी शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई। यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसरो ने पोस्ट किया, भारत अंतरिक्ष डॉकिंग में सफल होने वाला चौथा देश बन गया है। पूरी टीम को बधाई।
Congratulations to our scientists at @isro and the entire space fraternity for the successful demonstration of space docking of satellites. It is a significant stepping stone for India’s ambitious space missions in the years to come.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 16, 2025
भारत को बधाई। स्पैडेक्स प्रकिया ने 15 मीटर से 3 मीटर की दूरी तक सटीकता के साथ कार्य पूरा किया, जिससे अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक कैप्चर किया जा सका। वापसी आसानी से पूरी हुई इसके बाद स्थिरता के लिए कठोरीकरण किया गया।
डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई इसरो ने घोषणा की डॉकिंग के बाद एक ही वस्तु के रूप में दो उपग्रहों का नियंत्रण सफल रहा। आने वाले दिनों में डॉकिंग तंत्र आवश्यक होता जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इससे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्रयान 4 सहित भविष्य के कुछ महत्वपूर्ण मिशनों के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री ने लिखा बधाई हो इसरो। आखिरकार आखिरकार सफलता मिल ही गई।
स्पैडेक्स ने अवश्रवसनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। डॉकिंग पूरी हो गई है और यह पूरी तरह स्वदेशी भारतीय डॉकिंग सिस्टम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निरंतर समर्थन यहां बेंगलुरु में उत्साह बढ़ता है । इससे पहले स्पैडेक्स परियोजना निदेशक और सुरेंद्रन ने कहा किया प्रयोग भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्रयान फॉर्मेशन जैसे भविष्य के कार्यों के लिए उपयोगी साबित होगा।
