Home देश S. Jaishankar का बड़ा हमला: Pakistan की सेना और सरकार आतंक में...

S. Jaishankar का बड़ा हमला: Pakistan की सेना और सरकार आतंक में लिप्त, India पर हमला हुआ तो होगा करारा जवाब – Operation Sindoor सिर्फ शुरुआत है

Jaishankar का बड़ा हमला: Pakistan की सेना और सरकार आतंक में लिप्त, India पर हमला हुआ तो होगा करारा जवाब – Operation Sindoor सिर्फ शुरुआत है

0
अगर Pakistan ने फिर किया हमला, तो अंजाम भुगतेग!" Jaishankar का बड़ा बयान, कहा- 'सेना और सरकार दोनों आतंक में शामिल'

भारत के Foreign Minister S. Jaishankar ने Pakistan को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि Pakistan की सरकार और सेना दोनों आतंकवाद में शामिल हैं। Jaishankar इन दिनों Netherlands दौरे पर हैं। वहां एक इंटरव्यू में उन्होंने Pakistan पर जोरदार हमला बोला।

Jaishankarने कहा, “Pakistan यह दिखावा करता है कि उसे कुछ नहीं पता, लेकिन सच्चाई यह है कि आतंकवादी वहां खुलेआम रहते हैं। उनके पते सबको मालूम हैं, उनके काम सब जानते हैं। फिर भी Pakistan चुप है, क्योंकि वह खुद इसमें शामिल है।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर India पर फिर कोई आतंकी हमला हुआ, तो Pakistan को उसका जवाब मिलेगा। इसका अंजाम उन्हें समझ लेना चाहिए।”

Foreign Minister ने हाल ही में Srinagar में हुए आतंकी हमले की बात की। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे। “आतंकियों ने टूरिज्म को बर्बाद करने की कोशिश की, और जानबूझकर इस हमले को धर्म से जोड़ा। यह बहुत खतरनाक है,” उन्होंने कहा।

S. Jaishankar ने India के “Operation Sindoor” की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “यह आतंक के खिलाफ भारत की नई नीति है। अब जो हमारी बेटियों का सिंदूर मिटाने की कोशिश करेगा, उसे मिटा दिया जाएगा।”

Kashmir पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ कहा, “कश्मीर India का हिस्सा है। जो हिस्सा Pakistan के कब्जे में है, वह हमें वापस चाहिए। और इस मुद्दे पर हम किसी तीसरे देश की मदद नहीं लेंगे।”

जब America के President Trump की मध्यस्थता की बात हुई, तो Jaishankar ने कहा, “यह India और Pakistan का आपसी मामला है। हम खुद हल करेंगे।”

Jaishankar का यह बयान दुनिया को यह दिखाता है कि India आतंक के खिलाफ अब बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतेगा। अब साफ संदेश है—आतंक होगा, तो जवाब भी जबरदस्त होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version