जम्मू कश्मीर: राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने किया हमला, दोनों तरफ से फायरिंग

Rajouri Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना की गाड़ी पर आतंकवादी हमला सामने आया है। घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने सेना के जवाब ने गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाब में मोर्चा संभाला। राजौरी में हमले के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।

0
59

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने गोलीबारी की है। आतंकियों का यह हमला सुंदरबनी इलाके में हुआ। गश्त पर निकले सुरक्षाबलों को आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सेना की गाड़ी पर 4-5 राउंड फायरिंग की गई। हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की खोजबीन के लिए इलाके की घेरेबंदी की है।

घने जंगल से फायरिंग

जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने 9 जेएके व्हीकल को निशाना बनाया। इसी वाहन से पेट्रोलिंग की जार रही थी। जानकारी के अनुसार एक हमला बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब हुआ। जैसे ही यह वाहन सुंदरबनी माला रोड के फाल गांव के नजदीक पहुंचा तो जंगल से वाहन पर फायरिंग की गई। घाटी में यह हमला ऐसे वक्त पर सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान और भार के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी। तब शांति पर सहमति बनी थी।

जंगल में छिपे थे आतंकी

ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी सुंदरबनी के घने जंगल में छिपे हुए थे। उन्होंने पूरी तैयारी के साथ सेना के वाहन पर गोलीबारी की। सेना का वाहन इस क्षेत्र में उसी क्षेत्र से गुजर रहा था। जिससे पिछले काफी सालों में सीमापार से घुसपैठ होती आई है। सेना ने पूरे इलाके को अलर्ट पर लेते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here