Home क्राइम महाकुंभ से वापस लौट रहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ...

महाकुंभ से वापस लौट रहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माझी लातेहार में सड़क हादसे का शिकार हुई

महाकुंभ से वापस लौट रहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माझी लातेहार में सड़क हादसे का शिकार हो गईं। जिसमें उनका एक्सीडेंट हो गया. जिसके बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आपको बता दें की मांझी के परिवारवालों को भी मामूली चोटें आईं.

0

महाकुंभ से वापस लौट रहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माझी लातेहार में सड़क हादसे का शिकार हो गईं। जिसमें उनका एक्सीडेंट हो गया. जिसके बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आपको बता दें की मांझी के परिवारवालों को भी मामूली चोटें आईं.

JMM राज्यसभा सांसद महुआ माझी के बेटे सोमवित माजी ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब हम प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे थे। मेरी मां (महुआ माझी) और पत्नी पीछे की सीट पर थीं। मैं कार चला रहा था और करीब 3:45 बजे मुझे नींद आ गई और कार कहीं टकरा गई। कार के अंदर धुआं भर गया और हम बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। मैंने अपनी मां को कार से बाहर निकाला और देखा कि उनकी कला माझी के बांए हाथ की हड्डी टूटी, अस्पताल में भर्ती ई टूट गई थी और उनके हाथों से खून बह रहा था।

माझी के बांए हाथ की हड्डी टूटी, अस्पताल में भर्ती

उन्होंने बताया कि उनके सीने और हाथों में बहुत दर्द हो रहा था। हमने उन्हें लातेहार के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद हम उन्हें रांची ले गए। डॉक्टरों का कहना है कि उनका बायां हाथ टूट गया है और उनकी पसलियां हल्की चोटिल हुई हैं। उनके हाथों की सर्जरी करनी पड़ेगी । वह हमसे सीएम हेमंत सोरेन ने की महुआ माझी से मुलाकात बात करने में सक्षम हैं। सभी टेस्ट हो चुके हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने की महुआ माझी से मिले 

सांसद महुआ माझी के सड़क हादसे में घायल होने की खबर सुनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। मुलाकात के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची स्थित आर्किड अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद महुआ माझी का कुशलक्षेम जाना तथा उपस्थित डॉक्टर्स से उनके इलाज की जानकारी ली। मरांग बुरु से महुआ माझी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version