Home देश Kamal Haasan के बयान से फूटा Karnataka का गुस्सा! Tamil से पैदा...

Kamal Haasan के बयान से फूटा Karnataka का गुस्सा! Tamil से पैदा हुई Kannada? बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा

Kamal Haasan के बयान से फूटा Karnataka का गुस्सा! Tamil से पैदा हुई Kannada? बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा

0
Kamal Haasan के बयान से फूटा Karnataka का गुस्सा! Tamil से पैदा हुई Kannada? बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा

साउथ के सुपरस्टार Kamal Haasan ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे पूरे Karnataka में ग़ुस्से की लहर दौड़ गई है। अपनी नई फिल्म Thug Life के लॉन्च इवेंट में Kamal Haasan ने कहा, “कन्नड़ भाषा, तमिल से पैदा हुई है।” बस फिर क्या था, Karnataka में मानो आग लग गई हो।

ये बात उन्होंने Chennai में एक इवेंट के दौरान कही, जहाँ Kannada actor Shivarajkumar भी मौजूद थे। Kamal Haasan ने कहा – “ये मेरे परिवार जैसे हैं। आपकी भाषा तमिल से निकली है, इसलिए आप भी अपने हैं।” इस एक लाइन ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।

Karnataka BJP President Vijayendra Yeddyurappa ने Kamal Haasan पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा – “ये बहुत ही घमंडी और अपमानजनक बात है। Kamal Haasan ने 6.5 करोड़ Kannada लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाई है।” उन्होंने Kamal Haasan से बिना शर्त माफी की मांग की है।

Karnataka Raksha Vedike ने भी Kamal Haasan को कड़ी चेतावनी दी है। संगठन ने कहा कि अगर उन्होंने आगे से ऐसी बात दोहराई, तो उनकी फिल्मों को कर्नाटक में रिलीज़ नहीं होने दिया जाएगा। “अगर यहां फिल्में दिखानी हैं, तो Kannada भाषा का सम्मान करना होगा,” संगठन ने साफ कहा।

Kamal Haasan ने इवेंट में ये भी कहा था कि पहले पड़ोसी राज्यों की भाषा सीखनी चाहिए, बाद में हिंदी। ये बात भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

Thug Life, जो मणिरत्नम के निर्देशन में बनी है, 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। लेकिन अब फिल्म से ज़्यादा हेडलाइन में कमल हासन का बयान है।

क्या Kamal Haasan माफी मांगेंगे या विवाद और बढ़ेगा – सबकी नजरें अब इसी पर टिकी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version