दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार बल्लेबाज़ KL Rahul ने IPL में नया रिकॉर्ड बना दिया है। वह सबसे तेज़ 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबाद 57 रन बनाए और Delhi को 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई।
160 रन का पीछा करते हुए Delhi की शुरुआत अच्छी नहीं रही। Karun Nair जल्दी आउट हो गए। लेकिन फिर KL Rahul और Abhishek Porel ने शानदार बल्लेबाज़ी की। दोनों ने मिलकर 69 रन की साझेदारी की। Porel ने 36 गेंदों में 51 रन बनाए। इसके बाद Akshar Patel और Rahul ने 56 रन की पार्टनरशिप कर टीम को जीत दिला दी।
मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था। कोच हेमांग बदानी ने Rahul के रिकॉर्ड की घोषणा की। सभी खिलाड़ियों ने तालियां बजाईं। Rahul ने मस्ती में कहा कि वह अवॉर्ड सिर्फ केविन पीटरसन से लेंगे — दोनों की मज़ेदार नोंकझोंक IPL में चर्चा में रहती है।
Will KL ever let KP forget? We doubt 😂 pic.twitter.com/ChfUfQhzk9
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 23, 2025
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने 159 रन बनाए। Aiden Markram ने 52 और मिचेल मार्श ने 45 रन जोड़े। लेकिन बीच में विकेट गिरते रहे और टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। Delhi की ओर से Mukesh Kumar ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके।
इस जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में पहुंच गई है। अब उनके 8 मैचों में 6 जीत और कुल 12 अंक हो गए हैं। अगला मुकाबला दिल्ली का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रविवार को है।

