16.1 C
Delhi
Sunday, February 8, 2026

Toronto Airport पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान Delta Airlines का विमान पलटा, 18 घायल

Toronto Airport पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान Delta Airlines का विमान पलटा, 18 घायल

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Toronto पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को Delta Airlines का एक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बर्फीली जमीन पर उल्टा हो गया। इस हादसे में कम से कम 18 यात्री घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि किसी की मौत नहीं हुई है।

डेल्टा एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा ,िनितिाल रिपोर्टों के अनुसार, कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। 18 यात्रियों को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हमारी प्राथमिकता प्रभावित लोगों की देखभाल करना है।”

यह पलाने minneapolis से 80 यात्रियों को लेकर टोरंटो आ रहा था। लैंडिंग के दौरान पलाने रनवे पर उल्टा हो गया। हादसे के बाद एयरलाइन ने Toronto pearson इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दीं और यात्रियों के लिए यात्रा छूट (ट्रैवल वाइवर्स) की घोषणा की।

इस हादसे में घायलों की संख्या को लेकर विरोधाभास दिखा। शुरुआती रिपोर्ट में पील रीजनल पुलिस ने बताया कि 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर थी, हालांकि चोटें जानलेवा नहीं थीं। बाद में आपातकालीन सेवाओं (इमरजेंसी सर्विसेज) ने बताया कि कुल 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि डेल्टा एयरलाइंस ने 18 यात्रियों के घायल होने की जानकारी दी।

टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि वह इस घटना से अवगत है और आपातकालीन टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई थीं। एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “टोरंटो पियर्सन को मिनियापोलिस से आ रही डेल्टा एयरलाइंस की उड़ान के लैंडिंग के दौरान दुर्घटना की जानकारी है। हमारी आपातकालीन टीमें स्थिति को संभाल रही हैं। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।”

हादसे को लेकर टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट आज शाम 6:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें इस दुर्घटना से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी।

इस घटना के कारण हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जांच जारी है।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!