Home क्राइम महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा हादसा, महिला मजदूरों को ले जा रहा...

महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा हादसा, महिला मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 6 के डूबने की आशंका

ट्रैक्टर पर सवार होकर महिला मजदूर हल्दी की कटाई के लिए खेत की तरफ जा रही थीं। ड्राइवर को अंदाजा नहीं था कि रास्ते में कुआं है, परिणामस्वरूप ट्रैक्टर सीधे कुएं में जा गिरा। दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि 6 मजदूरों के डूबने की आशंका है।

0
महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा हादसा, महिला मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 6 के डूबने की आशंका
महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा हादसा, महिला मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 6 के डूबने की आशंका

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से छह लोगों के डूबने की आशंका है। नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे अलेगांव गांव में हुई।

ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे हल्दी की फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे, तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाके में फिसलन थी।

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पर सवार होकर महिला मजदूर हल्दी की कटाई के लिए खेत की तरफ जा रही थीं। रास्ते में कुआं था, इसका अंदाजा ड्राइवर को नहीं था परिणामस्वरूप ट्रैक्टर सीधे कुएं में जा गिरा।

जैसे ही ट्रैक्टर कुएं में गिरा, वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है। उन्होंने बताया, “बचाव कार्य जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है, साथ ही ट्रैक्टर का भी पता नहीं चल सका है।

बारिश के कारण इलाका फिसलन भरा था

नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7.30 बजे अलेगांव गांव में हुआ। उन्होंने कहा, ‘ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे खेत में हल्दी की कटाई करने जा रहे थे। तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाका फिसलन भरा था।’

अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ

अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोगों ने खुद को बचा लिया, जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है। कुआं पानी से लबालब भरा हुआ है। ऐसे में ट्रैक्टर का पता नहीं चल सका है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version