Mark Carney बने Canada के New Prime Minister, Trudeau युग का अंत – Liberal Party को नई दिशा देने की चुनौती

Mark Carney बने Canada के New Prime Minister, Trudeau युग का अंत – Liberal Party को नई दिशा देने की चुनौती

0
62
Mark Carney बने Canada के New Prime Minister, Trudeau युग का अंत – Liberal Party को नई दिशा देने की चुनौती
Mark Carney बने Canada के New Prime Minister, Trudeau युग का अंत – Liberal Party को नई दिशा देने की चुनौती

Canada की Liberal Party ने Mark Carney को अपना नया नेता चुना है, जिससे वह जल्द ही देश के अगले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। यह फैसला पार्टी के नेतृत्व चुनाव में आया, जहां कार्नी ने पहले ही दौर में जीत हासिल की। वह कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री Justin Trudeau की जगह लेंगे, जिन्होंने जनवरी में पद छोड़ने की घोषणा की थी।

Mark Carney, जो पहले बैंक ऑफ Canada और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर रह चुके हैं, पहली बार राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, वह संसद के सदस्य नहीं हैं और अभी यह तय नहीं है कि वह किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह जरूर साफ कर दिया है कि आगामी आम चुनाव में वह सांसद बनने के लिए मैदान में उतरेंगे।

इस नेतृत्व चुनाव में कुल 1,51,899 पार्टी समर्थकों ने मतदान किया। इसमें पूर्व उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड, पूर्व कैबिनेट मंत्री करिना गूल्ड और बिजनेसमैन फ्रैंक बैलिस भी उम्मीदवार थे, लेकिन कार्नी को पार्टी के बहुमत का समर्थन मिला। लिबरल पार्टी का यह नया नेतृत्व ऐसे समय में आया है जब आगामी आम चुनाव में Conservative Party के साथ मुकाबला कड़ा होता दिख रहा है।

Justine Trudeau, जो 2013 से पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे, ने अपनी विदाई से पहले पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि वह पिछले 10 सालों में कनाडा के मध्यम वर्ग और मेहनतकश लोगों के लिए किए गए कामों पर गर्व महसूस करते हैं। ट्रूडो ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे देश को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष जारी रखें।

अपने अंतिम भाषणों में उन्होंने लोकतंत्र और आजादी को बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र, स्वतंत्रता और यहां तक कि Canada भी कोई दी गई चीज नहीं है, इसे बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।” Trudeau ने इस बात पर भी जोर दिया कि दुनिया Canada की अगली राजनीति पर नजर रखे हुए है।

Liberal Party की कमान अब Mark Carney के हाथों में है, जो राजनीति में नई शुरुआत कर रहे हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को एकजुट रखते हुए आगामी चुनाव में जीत दर्ज करना होगी।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here