Home देश मॉरीशस के पीएम रामगुलाम पहली बार भारत दौरे पर, दिल्ली से अयोध्या...

मॉरीशस के पीएम रामगुलाम पहली बार भारत दौरे पर, दिल्ली से अयोध्या तक कई कार्यक्रम तय

0

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को दी। यह उनके मौजूदा कार्यकाल की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी।

कई धार्मिक और व्यावसायिक शहरों का दौरा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि पीएम रामगुलाम दिल्ली के अलावा मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति भी जाएंगे। मुंबई में वे एक व्यावसायिक कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि अयोध्या और वाराणसी में सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे।

भारत के साथ ऐतिहासिक रिश्ता

प्रधानमंत्री रामगुलाम ने पिछले महीने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा था कि मॉरीशस और भारत के बीच संबंध इतिहास और संस्कृति में गहराई से जुड़े हुए हैं।

पीएम मोदी ने मॉरीशस को बताया था रणनीतिक और भरोसेमंद साझेदार

इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी भी मॉरीशस गए थे और वहां के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए थे। उस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया था। पीएम मोदी ने मॉरीशस को “रणनीतिक और भरोसेमंद साझेदार” बताया।

भारत और मॉरीशस के रिश्ते साझा इतिहास, जनसांख्यिकी और सांस्कृतिक संबंधों पर टिके हुए हैं। आज़ादी के शुरुआती वर्षों से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच गहरे और भरोसेमंद रिश्ते बने हुए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version