Home खेल ‘Mohammed Shami ने रोज़ा न रखकर गुनाह किया’, रमजान के महीन में...

‘Mohammed Shami ने रोज़ा न रखकर गुनाह किया’, रमजान के महीन में क्रिकेटर के एनर्जी ड्रिंक पीने पर भड़के मौलाना

Mohammed Shami चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की ग्राउंड पर एनर्जी ड्रिंक पीते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रमजान के महीने में शमी के रोजा न रखने पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी नाराज हो उठे। उन्होंने कहा कि रोजा न रखकर उन्होंने एक अपराध किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

0

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक टिप्पणी की है, जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। उनके मुताबिक, मोहम्मद शमी ने खेल के दौरान रोजा न रखकर गलत किया।

शमी को लेकर क्या बोले मौलाना?

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, “अनिवार्य कर्तव्यों में से एक ‘रोजा’ (उपवास) है। अगर कोई स्वस्थ पुरुष या महिला ‘रोजा’ नहीं रखता है, तो वह एक बड़ा अपराधी होगा। भारत के एक प्रसिद्ध क्रिकेट व्यक्तित्व, मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान पानी या कोई अन्य पेय पदार्थ लिया। लोग उन्हें देख रहे थे। अगर वह खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्वस्थ हैं। ऐसी स्थिति में, उन्होंने ‘रोजा’ नहीं रखा और पानी भी पी लिया। इससे लोगों में गलत संदेश जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि ‘रोजा’ न रखकर उन्होंने एक अपराध किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। शरीयत की नजर में, वह एक अपराधी है। उसे खुदा को जवाब देना होगा।”

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के दौरान शमी की एनर्जी ड्रिंक पीते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कई लोगों ने कहा था कि मोहम्मद शमी ने रोजा न रखकर कुछ गतल नहीं किया। एक यूजर ने कहा था,”देश हमेशा धर्म से बड़ा है।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version