Home हेल्थ ज़्यादा Protein = ज्यादा परेशानी! किडनी डैमेज से बचना है...

ज़्यादा Protein = ज्यादा परेशानी! किडनी डैमेज से बचना है तो जानें सही मात्रा

आजकल Fitness के बढ़ते क्रेज के चलते लोग Protein का अधिक सेवन कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन आपकी किडनी के लिए खतरा बन सकता है? जानिए, कितना प्रोटीन सेहतमंद है और कितना नुकसानदायक।

0
Fashion और Health का कनेक्शन: क्या आप सही कपड़े और जूते पहन रहे हैं?
Fashion और Health का कनेक्शन: क्या आप सही कपड़े और जूते पहन रहे हैं?

आजकल Fitness के बढ़ते क्रेज के चलते लोग Protein का अधिक सेवन कर रहे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन आपकी किडनी के लिए खतरा बन सकता है? जानिए, कितना प्रोटीन सेहतमंद है और कितना नुकसानदायक।

Protein जरूरी, लेकिन सीमा से ज्यादा नहीं!

Protein शरीर के विकास, मांसपेशियों की मजबूती और सेल रिपेयर के लिए आवश्यक है।

लेकिन जब हम जरूरत से ज्यादा Protein लेते हैं, तो इसका सीधा असर हमारी किडनी पर पड़ता है।

अतिरिक्त प्रोटीन को प्रोसेस करने में किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे उसका लोड बढ़ जाता है।

किडनी को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है ज्यादा Protein?

किडनी पर दबाव:  अगर आप ज्यादा Protein लेते हैं तो

ज़्यादा Protein लेने से से किडनी को उसे फिल्टर करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे उसकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है।

डिहाइड्रेशन: ज्यादा Protein शरीर में पानी की जरूरत बढ़ा देता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

kidney Stone  का खतरा: अधिक Protein , खासकर एनिमल प्रोटीन, यूरिक एसिड बढ़ा सकता है, जिससे किडनी स्टोन बनने की संभावना रहती है।

लंबे समय में किडनी फेलियर: अगर लगातार अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन किया जाए, तो यह किडनी को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।

कितना Protein लेना सही है?

सामान्य व्यक्ति: प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन पर्याप्त है। यानी 70 किलो के व्यक्ति को 56-70 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी।

एथलीट और बॉडीबिल्डर: इन्हें अधिक प्रोटीन की जरूरत होती है, लेकिन इसे भी संतुलित रूप से लेना चाहिए।

संतुलित डाइट अपनाएं, सेहतमंद रहें

सिर्फ प्रोटीन पर फोकस करने के बजाय, संतुलित आहार लें, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भी हों। जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें, ताकि आपकी सेहत पर इसका नकारात्मक असर न पड़े।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version