IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) का सपना टूट गया। पंजाब किंग्स (PBKs) ने क्वालिफायर 2 में उन्हें 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई की Sixth Trophy की उम्मीदें खत्म हो गईं। मैच के बाद जो नज़ारा दिखा, उसने फैंस को चौंका दिया। स्टेडियम में बैठी Nita Ambani ने जब Akash Ambani की ओर गुस्से से देखा और चेहरा छुपा लिया, तो कैमरा वही थम गया।
@sovereignKohly . pic.twitter.com/JhPiGI7wDU
— ` (@altofsovereign) June 1, 2025
मैच के दौरान जब Shreyas Iyer ने जोरदार छक्का मारा, तो Nita Ambani का चेहरा उतर गया। वो अपना मुंह हाथ से छुपाती दिखीं। पूरे मैच में मुंबई की हालत खराब दिखी। गेंदबाज बेबस थे और फील्डर गलतियां कर रहे थे। ट्रेंट बोल्ट ने एक आसान कैच छोड़ दिया और गेंद बाउंड्री पार चली गई। कप्तान Hardik Pandya का चेहरा भी टेंशन में नजर आया।
That look by Nita Ambani to Akash tells me there are going to be big changes in the management and leadership next season… Probably Hardik and Mahela might be sacked and Surya could be the next captain of Mumbai Indians pic.twitter.com/kzz7zhDMYl
— Ajinkya Darshane (@ajinkyadarshane) June 1, 2025
कुछ दिन पहले ही Nita Ambani ने कैमरे के सामने 6 उंगलियां दिखाकर “Sixth Trophy” की उम्मीद जताई थी। लेकिन अब वही इशारा सोशल मीडिया पर मज़ाक बन गया है। पांच साल से मुंबई इंडियंस (MI) ने एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। यह टीम की सबसे बड़ी हार का दौर है।
Nita Ambani 😭😭😭😭😭😭 pic.twitter.com/lr8O6R111a
— 💀 (@redflagphupha) June 1, 2025
पंजाब किंग्स (PBKs) के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। Shreyas Iyer ने सिर्फ 41 गेंदों में 87 रन बनाए और मैच खत्म कर दिया। यह पहला मौका था जब किसी टीम ने मुंबई के खिलाफ 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
Nita Ambani signalling,MI are coming for the 6th Trophy!😜#MIvsDC #MumbaiIndians pic.twitter.com/QDn3Bl8bQ5
— Sarcasm (@sarcastic_us) May 21, 2025
स्टेडियम में बैठे फैंस हैरान थे। एक ओर खिलाड़ी निराश दिखे, तो दूसरी ओर Nita और Akash Ambani की चुप्पी बहुत कुछ कह रही थी। पूरे मैच में उनका चेहरा बार-बार कैमरे में दिखा और हर बार सिर्फ मायूसी झलक रही थी।
अब फाइनल में Mumbai नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स (PBKs) के बीच मुकाबला होगा। वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) को एक बार फिर खाली हाथ लौटना पड़ा। ‘Sixth Trophy’ सिर्फ एक सपना बनकर रह गई।