Mumbai में इस बार बारिश ने वक्त से पहले एंट्री मारी है। सोमवार को शहर में तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया और लोग भीगते नजर आए। मौसम विभाग ने इसे monsoon की शुरुआत बताया है। लेकिन एक्सपर्ट्स की माने तो यह असली monsoon नहीं है।
दरअसल, जो बारिश हो रही है वह Pre-monsoon की है। यानी असली monsoon की सिर्फ झलक है। Mumbai, Pune और Solapur में बारिश जरूर हुई, लेकिन जरूरी monsoon हवाएं अब तक पूरी तरह नहीं पहुंची हैं।
फिलहाल Mumbai और Pune में हवाएं north-west से चल रही हैं। जबकि असली मानसून के लिए south-west की हवाएं जरूरी होती हैं। इसी वजह से मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं कि यह पूरा मानसून नहीं है।
अब मुश्किल यह है कि 28 मई से सूखी हवाएं India में आने वाली हैं। ये हवाएं Pakistan, Afghanistan और खाड़ी देशों से आ रही हैं। ये monsoon हवाओं से टकराएंगी। इससे कुछ जगहों पर बादल बनेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन इस टक्कर से monsoon की रफ्तार धीमी हो सकती है।
30 मई से 5 जून तक Maharashtra में बारिश कम हो सकती है। कुछ दिन गर्मी बढ़ सकती है। तापमान भी ऊपर जा सकता है।
Odisha के पास एक नया सिस्टम बन रहा है। इसकी वजह से 30-31 मई को Maharashtra के कुछ हिस्सों में बारिश और कमजोर हो सकती है। कोकण को छोड़कर बाकी जगहों पर असर कम दिखेगा।
Marathwada और Central Maharashtra में 28 मई से ही बारिश धीमी हो गई है।
लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। असली monsoon जब आएगा, तब बारिश का असली मजा मिलेगा। अभी जो हो रहा है, वो सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म बाकी है।