Home क्राइम मां वैष्णो देवी मंदिर के भवन की सुरक्षा में लापरवाही! पिस्टल लेकर...

मां वैष्णो देवी मंदिर के भवन की सुरक्षा में लापरवाही! पिस्टल लेकर पहुंची महिला, पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक महिला माता वैष्णो देवी का दर्शन करने पिस्तौल लेकर पहुंची। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से मिले हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार जब्त कर लिया है। कटरा के पुलिस स्टेशन भवन में FIR दर्ज किया गया है।

0

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishni Devi Mandir) के भवन में एक महिला सुरक्षा जांच को तोड़ते हुए पिस्तौल लेकर पहुंच गई। घटना 14-15 मार्च 2025 की रात की है। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति पिस्तौल लेकर वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थी।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

एसएसपी के रियासी परमिंदर सिंह ने जानकारी दी कि महिला के पास से मिले हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार जब्त कर लिया है। कटरा के पुलिस स्टेशन भवन में एफआईआर दर्ज की गई है, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version