मुंबई इंडियंस (MI) की शानदार जीत के बाद Captain Rohit Sharma और टीम की मालकिन Nita Ambani के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Rohit लगातार कुछ कहते नजर आ रहे हैं, जबकि Nita Ambani चुपचाप उन्हें सुनती रहीं। उनके हावभाव से ऐसा लग रहा था कि वे हिटमैन की बातें बड़े ध्यान से सुन रही हैं। इस बीच जब बात खत्म हुई तो नीता बिना कुछ कहे विपक्षी टीम के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर की ओर बढ़ गईं, जबकि Rohit भी दूसरी दिशा में निकल गए।
यह वाकया मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच के बाद हुआ, जहां मुंबई ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। हालांकि, Rohit Sharma एक बार फिर बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 12 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाए और आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हो गए। इस सीजन में अब तक Rohit का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, क्योंकि तीन मैचों में वे कुल मिलाकर सिर्फ 21 रन ही बना सके हैं।
— Drizzyat12Kennyat8 (@45kennyat7PM) March 31, 2025
मुंबई इंडियंस (MI) का टीम मैनेजमेंट हमेशा से अपने खिलाड़ियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार के लिए जाना जाता है। जहां लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक Sanjeev Goenka को पिछले साल KL Rahul को सरेआम फटकार लगाते देखा गया था, वहीं Mumbai की टीम में ऐसा कभी नहीं होता। Sachin Tendulkar आज भी टीम के मेंटॉर हैं, जबकि 2013 में उन्होंने IPL से संन्यास ले लिया था। Kieron Pollard अब बैटिंग कोच हैं, और लसिथ मलिंगा बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
मुंबई इंडियंस (MI) की इस जीत के साथ ही टीम का खाता खुल गया है, और वे IPL 2025 की अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। अब देखना होगा कि Rohit Sharma अपनी फॉर्म में वापसी कर पाते हैं या नहीं
