2025 के Cannes Film Festival में जब 17 साल की अभिनेत्री Nitanshi Goel ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो हर नजर उन पर ही ठहर गई। ‘Laapataa Ladies’ में शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाली Nitanshi ने अपने डेब्यू लुक से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। सफेद सिल्क की खास साड़ी पहनकर Nitanshi ने भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट दिया।
उनकी साड़ी ‘Zed By Monica And Karishma’ ने डिजाइन की थी। इस साड़ी की खास बात थी Nitanshi के बालों में लगे हेयरपिन्स, जिन पर मधुबाला, मीना कुमारी, नरगिस, नूतन, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, रेखा और श्रीदेवी जैसी आइकॉनिक अदाकाराओं की तस्वीरें थीं। Nitanshi Goel ने बताया कि यह लुक उन्होंने खास तौर पर बॉलीवुड की गोल्डन एरा की महिलाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए चुना।
पहले लुक में उनके ब्लाउज पर मोतियों और कढ़ाई से बारीक डिज़ाइन की गई थी, जो पारंपरिक भारतीय अंदाज की झलक देता था। स्टाइलिस्ट श्रेय और ऊर्जा ने Nitanshi Goel को बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल अंदाज में तैयार किया, जिससे उनका लुक कान्स में सबसे अलग दिखा।
शाम को Nitanshi Goel ने दूसरा रेड कार्पेट लुक भी पेश किया, जिसमें वह काले रंग के गाउन में नज़र आईं। इस गाउन पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी थी, जिसने उनकी शान में चार चांद लगा दिए।
Nitanshi Goel इस बार Cannes में फिल्म ‘Dossier 137’ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची हैं। उनके साथ इस साल भारत से कई और चेहरे भी Cannes की शोभा बढ़ा रहे हैं—जैसे कि निर्देशक पायल कपाड़िया, अभिनेत्री छाया कदम, और अभिनेता अनुपम खेर, जिनकी फिल्म ‘Tanvi The Great’ का 17 मई को प्रदर्शन होगा।
Cannes में Karan Johar की फिल्म ‘Homebound’ और सत्यजीत रे की ‘Aranyer Day Night’ भी दिखाई जाएगी। India की युवा और दमदार प्रतिभाओं का ऐसा जलवा पहले कभी नहीं देखा गया।