Home टेक ऑटोमोबाइल अब SUV जैसा लुक और दमदार फीचर्स के साथ लौट रही है...

अब SUV जैसा लुक और दमदार फीचर्स के साथ लौट रही है नई Kia Carens Clavis, जानिए कब होगी लॉन्च

अब SUV जैसा लुक और दमदार फीचर्स के साथ लौट रही है नई Kia Carens Clavis, जानिए कब होगी लॉन्च

0
अब SUV जैसा लुक और दमदार फीचर्स के साथ लौट रही है नई Kia Carens Clavis, जानिए कब होगी लॉन्च

Kia इंडिया की मशहूर फैमिली कार Carens अब नए अवतार में तहलका मचाने आ रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग मई के अंत तक तय कर दी है, और इस बार Carens को SUV जैसा लुक और जबरदस्त फीचर्स के साथ पेश किया जा रहा है। नई Kia Carens Clavis में वो सब कुछ मिलेगा, जो आज की फैमिली कार में चाहिए होता है – स्टाइल, आराम, टेक्नोलॉजी और पॉवर।

नई Carens Clavis, पुराने मॉडल के साथ ही बाजार में मौजूद रहेगी। कंपनी की योजना है कि पुराने वर्जन के सस्ते मॉडल्स को CNG वेरिएंट के तौर पर पेश किया जाएगा, जबकि Kia Carens Clavis को प्रीमियम सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से करीब ₹1.5 लाख ज्यादा हो सकती है।

डिज़ाइन की बात करें तो Clavis अब पहले से ज्यादा SUV जैसी दिखती है। नई LED लाइट्स, चपटा फ्रंट फेसिया, 17-इंच के EV लुक वाले अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड टेल लाइट्स इसे बेहद मॉडर्न बनाते हैं। अंदर की बात करें तो 26.6 इंच की डुअल स्क्रीन, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, बोस स्पीकर्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स इसे लग्जरी टच देते हैं।

इंजन ऑप्शन में भी किआ ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। तीन इंजन ऑप्शन – 115hp पेट्रोल, 116hp डीजल और 160hp टर्बो पेट्रोल के साथ यह कार मैनुअल, ऑटोमैटिक और iMT ट्रांसमिशन में मिलेगी।

ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी शानदार रहने वाला है। कार में अब लेवल-2 ADAS तकनीक मिलती है, जिससे सेफ्टी और कंट्रोल पहले से बेहतर हो गया है।

Kia Carens Clavis ना सिर्फ एक फैमिली कार है, बल्कि स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बो भी है। SUV लुक, Advanced Features और दमदार इंजन के साथ यह कार बाजार में एक नया धमाका करने जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version