Pahalgam हमले पर वकील A P Singh बोले- ‘इस विवाद में Seema Haider का नाम जोड़ना गलत’

0
110

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर है। भारत सरकार ने इस घटना के बाद कई कड़े फैसले लिए हैं, जिनमें भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश भी शामिल है। इसी फैसले के बीच सीमा हैदर का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा है कि सीमा को इस आतंकी घटना से जोड़ना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि सीमा का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है और वह अब पूरी तरह भारतीय संस्कृति और कानून का पालन कर रही हैं। वकील ने बताया कि पाकिस्तान में तलाक के बाद सीमा अपने पिता के पास रहीं और उनकी मृत्यु के बाद नेपाल में जाकर सचिन से विवाह किया। सीमा ने कानूनी रूप से सनातन धर्म अपनाया है, जिसका प्रमाण पत्र भी उनके पास है।

वकील एपी सिंह ने बताया कि शादी के बाद सीमा गर्भवती हुई और एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मीना रखा गया। वह केवल ससुराल और अस्पताल गई हैं, इसके अलावा कहीं नहीं गईं। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा के पास पाकिस्तान से लाए दस्तावेज हैं, जिनकी जांच एटीएस कर रही है।

एपी सिंह ने कहा कि पहलगाम जैसे गंभीर आतंकी हमले से सीमा हैदर जैसे मामलों को जोड़ना अनुचित है। सीमा इस समय अपनी बीमार बेटी का इलाज करवा रही हैं और एजेंसियां जांच में लगी हुई हैं। उन्होंने अपील की कि लोगों को सीमा के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए और अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here