Home लाइफस्टाइल Thailand की Opal Suchata बनीं पहली Miss World 2025, 16 की उम्र...

Thailand की Opal Suchata बनीं पहली Miss World 2025, 16 की उम्र में झेली थी Breast Surgery, अब Cancer के खिलाफ करेंगी जंग

Thailand की Opal Suchata बनीं पहली Miss World 2025, 16 की उम्र में झेली थी Breast Surgery, अब Cancer के खिलाफ करेंगी जंग

0
Thailand की Opal Suchata बनीं पहली Miss World 2025, 16 की उम्र में झेली थी Breast Surgery, अब Cancer के खिलाफ करेंगी जंग

Hyderabad में रचा गया इतिहास। Thailand की 21 साल की Opal Suchata Chuangsri ने Miss World 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है। यह पहली बार है जब Thailand को Miss World का खिताब मिला है। लेकिन यह जीत सिर्फ सुंदरता की नहीं, बल्कि हिम्मत, जज़्बे और इंसानियत की भी है।

Opal ने बताया कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि वो Miss Worldबन गई हैं। “ऐसा लग रहा है जैसे कोई सपना चल रहा हो। जब ताज पहनाया गया, तो मुझे समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। मैं बस इतना सोच रही थी कि मेरे देशवासी कितने खुश होंगे,” Opal ने कहा।

मगर Opal Suchata की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। महज़ 16 साल की उम्र में उनके Breast में गांठ पाई गई थी, जिसकी सर्जरी भी हुई। इस दर्दनाक अनुभव ने उनकी ज़िंदगी बदल दी। तभी से उन्होंने ठान लिया था कि वो महिलाओं में Breast Cancer के प्रति जागरूकता फैलाएंगी। अब उन्होंने ‘Opal For Her’ नाम से अभियान शुरू किया है, जिसका मकसद है – जागरूकता और सही इलाज की जानकारी देना।

Opal ने कहा, “लोग सोचते हैं कि Breast Cancer सिर्फ 30 या 40 की उम्र में होता है, लेकिन मैं इसकी जीती-जागती मिसाल हूं कि ये किसी को भी, किसी भी उम्र में हो सकता है। अगर समय रहते पहचान हो जाए तो ये बीमारी ठीक भी हो सकती है।”

हालांकि बॉलीवुड से ऑफर मिलने की अटकलें तेज हैं, लेकिन Opal Suchata साफ कहती हैं कि उनका फोकस सिर्फ कैंसर जागरूकता अभियान पर है। “ताज के साथ जिम्मेदारी आती है। मैं पहले अपनी जिम्मेदारी पूरी करूंगी, फिर आगे सोचूंगी,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।

Opal का मानना है कि अब सौंदर्य प्रतियोगिताएं सिर्फ लुक्स तक सीमित नहीं हैं। “अब ये मंच समाज में बदलाव लाने का हथियार बन चुका है। हमें यह दिखाना है कि हम सुंदर हैं, लेकिन समझदार भी,” उन्होंने कहा।

अब Opal Suchata अपने देश लौटने को बेताब हैं। Thailand में उनका भव्य स्वागत होने वाला है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version