Operation Sindoor अभी बाकी है! Rajnath Singh की Pakistan को खुली चेतावनी – ये तो सिर्फ ट्रेलर था

Operation Sindoor अभी बाकी है! Rajnath Singh की Pakistan को खुली चेतावनी – ये तो सिर्फ ट्रेलर था

0
55
Operation Sindoor अभी बाकी है! Rajnath Singh की Pakistan को खुली चेतावनी – ये तो सिर्फ ट्रेलर था
Operation Sindoor अभी बाकी है! Rajnath Singh की Pakistan को खुली चेतावनी – ये तो सिर्फ ट्रेलर था

भुज एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे Defence Minister Rajnath Singh ने Pakistan को सीधे शब्दों में चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा, “Operation Sindoor खत्म नहीं हुआ, जो अब तक हुआ है वो तो बस ट्रेलर था। पूरी फिल्म अभी बाकी है”

Rajnath Singh ने कहा कि अगर Pakistan अपनी हरकतें नहीं सुधारेगा तो उसे सबसे सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हमने Pakistan को वॉर्निंग दी है। अगर ठीक से नहीं रहा तो जो होना है, वो होगा”

उन्होंने बताया कि Indian Air Force ने सिर्फ 23 मिनट में Pakistan में पल रहे आतंक के अड्डों को तबाह कर दिया। उन्होंने जवानों की तारीफ करते हुए कहा, “आपने जो किया, उस पर हर भारतीय गर्व कर रहा है।”

Rajnath Singh ने कहा कि BrahMos Missile की ताकत से Pakistan कांप गया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “भारत की बनी मिसाइल ने रात में ऐसा उजाला किया, जैसे दिन में तारे दिखा दिए”

Defence Minister  ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायल सैनिकों के जल्दी ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा, “भुज ने 1965 और 1971 में भी जीत देखी थी, और अब एक बार फिर दुश्मन को जवाब दिया गया है।”

उन्होंने बताया कि वह एक दिन पहले Srinagar में सैनिकों से मिले थे और आज भुज में air force के जांबाज़ों से मिलकर गर्व महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 7 मई को Jammu-Kashmir के Pahalgam में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ही India ने Operation Sindoor शुरू किया, जिसमें Pakistan को उसकी जमीन पर जवाब दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here