LoC पर Pakistan की गंदी चाल नाकाम! 50 से ज़्यादा ड्रोन एक झटके में ध्वस्त, Indian Army ने दिखाई ताकत

LoC पर Pakistan की गंदी चाल नाकाम! 50 से ज़्यादा ड्रोन एक झटके में ध्वस्त, Indian Army ने दिखाई ताकत

0
312

गुरुवार रात Pakistan ने India में दहशत फैलाने की बड़ी कोशिश की। Pak ने एक साथ कई ड्रोन भारतीय सीमा में भेजे। लेकिन भारतीय सेना ने वक्त रहते जवाब दिया और 50 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए। ये पूरी कार्रवाई Jammu-Kashmir और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में हुई।

Pakistani Drone उधमपुर, जम्मू, सांबा, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट जैसे इलाकों में देखे गए। Indian Army की एयर डिफेंस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। जैसे ही ड्रोन भारतीय सीमा में घुसे, वैसे ही उन्हें एक-एक कर गिरा दिया गया।

सेना ने इस ऑपरेशन में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया। L-70 गन, ज़ू-23mm और शिल्का जैसे हथियारों से ड्रोन को निशाना बनाया गया। सेना ने Anti-drone systems का भी बेहतरीन इस्तेमाल किया। हर दिशा से हमला करने आए पाक ड्रोन पल भर में आसमान से नीचे गिरा दिए गए।

इस हमले के बाद Jammu-Kashmir के Former Chief Minister Omar Abdullah ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चिंता जताई और हालात का जायज़ा लेने की बात कही।

सीमा के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि रात को पूरा इलाका अंधेरे में था। आसमान में कई Drone उड़ते दिखे और रात भर फायरिंग होती रही।

एक ग्रामीण ने बताया, “हम डरे नहीं हैं। हमारी सेना ने हर ड्रोन को जवाब दिया। हमें प्रधानमंत्री और सेना पर पूरा भरोसा है।”

एक और व्यक्ति ने कहा, “रात को 8 बजे के करीब 3-4 ड्रोन देखे। पूरी रात गोलीबारी होती रही। स्कूल बंद हैं लेकिन बाकी जगहें सुरक्षित हैं।”

सबसे अच्छी बात ये रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई। Indian Army ने एक बार फिर साबित कर दिया कि Pakistan की हर चाल का जवाब मुंहतोड़ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here