Operation Sindoor से दहला Pakistan, सीजफायर की भीख के बाद भी चालबाज़ी जारी

Operation Sindoor से दहला Pakistan, सीजफायर की भीख के बाद भी चालबाज़ी जारी

0
160
Operation Sindoor से दहला Pakistan, सीजफायर की भीख के बाद भी चालबाज़ी जारी
Operation Sindoor से दहला Pakistan, सीजफायर की भीख के बाद भी चालबाज़ी जारी

India की ज़बरदस्त सैन्य कार्रवाई ‘Operation Sindoor’ के बाद Pakistan दो बार India के सामने झुक गया और सीजफायर की गुहार लगाई। 7 मई की शाम को Pakistan के DGMO ने India को औपचारिक संदेश भेजा, जिसमें संघर्ष विराम की अपील की गई थी। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इस अपील के साथ ही पाकिस्तान ने फिर से भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए।

सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को दोपहर 3:35 बजे India और Pakistan के DGMO स्तर पर बातचीत हुई, जिसमें संघर्ष विराम पर सहमति बनी। यह बातचीत India-Pak के सैन्य चैनल्स के ज़रिए हुई, America की इसमें कोई भूमिका नहीं थी। यह कदम तनाव को घटाने के मकसद से उठाया गया, लेकिन India अब भी Pakistan की मंशा को लेकर सतर्क है।

Operation Sindoor की मार से Pakistan हिल गया है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार, इस जवाबी हमले में 160 से ज्यादा आतंकी, उनके मददगार और पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। सिर्फ बहावलपुर में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिनमें कई जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

पाक सेना को भी भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, 35 से 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 11 मौतों और 78 घायल होने की बात मानी है।

10 मई की भारतीय जवाबी कार्रवाई में POK समेत Pakistan के कई एयरबेस तबाह कर दिए गए।

लाहौर एयरपोर्ट: 2 मौतें
सरगोधा: 2 मौतें, 7 घायल
रहिमयार खान: 5 घायल
बहावलपुर: 2 मौतें, 8 घायल
सियालकोट: 11 मौतें
रावलपिंडी: 4 मौतें

भारतीय सैन्य अधिकारियों का कहना है कि Pakistan की नीयत पर अब भी शक है और frontline units को अलर्ट मोड पर रखा गया है। Pakistan की हर बात अब सिर्फ कार्रवाई से ही परखी जाएगी, न कि शब्दों से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here