Pariksha Pe Charcha: Deepika Padukone से लेकर Mary Kom तक, परीक्षा पे चर्चा में बच्चों से बात करेंगी ये बड़ी हस्तियां

परीक्षा पे चर्चा में दीपिका पादुकोण मेंटल हेल्थ पर बात करेंगी, वहीं मैरी कॉम और अवनी लेखरा जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने के अपने अनुभव साझा करके छात्रों को प्रेरित करने का काम करेंगी. आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु स्ट्रेस मैनेजमेंट और माइंडफुलनेस यानी सचेतन पर खास टिप्स देंगे.

0
76

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वार्षिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आठवां संस्करण एक अलग प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और आध्यात्मिक नेता सद्‌गुरु जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी।

आपको बता दें कि इस साल तीन करोड़ से ज्यादा स्टूडेंस्ट ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके अलावा इस बहु्प्रतीक्षित प्रोग्राम की तिथि भी घोषित कर दी गई है। पीपीसी नई दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 10 फरवरी 2025 को आयोजित होगा।

कार्यक्रम में शामिल होने वाली हस्तियां इस प्रकार हैं-

अभिनेत्री Deepika Padukone

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और जाने माने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव

बॉक्सिंग चैंपियन Mary Kom

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता Avni Lekhra

सेलेब्रिटी फिटनेस कोच Rujuta Diwekar

न्यूट्रिशनिस्ट Sonali Sabhrwal

फूडफार्मर (Rewant Himatsingka)

12th फेल Vikrant Massey

अभिनेत्री Bhumi Pednekar

टेक्निकल गुरु जी (Gaurav Chaudhary)

एडलवाइस म्युचुअल फंड की एमडी और CEO Radhika Gupta

केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए 3.6 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 3.3 करोड़ स्टूडेंट्स, 2.7 लाख शिक्षक और 5.5 लाख अभिभावक शामिल हैं। इनमें से चुनकर 2500 लोगों को भारत मंडपम में लाइव कार्यक्रम के लिए बुलाया जाएगा। फिर इन 2500 में से टॉप 10 ‘लीजेंडरी एग्जामिनेशन वॉरियर्स’ को प्रधानमंत्री के आवास पर जाने का मौका भी मिलेगा।

पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में की थी। इसमें पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा से संबंधित तनाव से निपटने के तरीकों पर बातचीत कर टिप्स देते हैं। इस इंटरैक्टिव कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलेगा।

स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

परीक्षा पे चर्चा को एक जन आंदोलन के रूप में मजबूत करने के लिए 12 जनवरी 2025 (राष्ट्रीय युवा दिवस) से लेकर 25 जनवरी 2025 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) तक स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह गतिविधियां राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की गईं और इनका उद्देश्य विद्यार्थियों, माता-पिता और शिक्षकों को ‘परीक्षा पे चर्चा’ को एक उत्सव के रूप में मनाने में शामिल करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here