Home टेक Patna Metro: 15 अगस्त से दौड़ेगी पटना मेट्रो, यहां जाने सारे रूट

Patna Metro: 15 अगस्त से दौड़ेगी पटना मेट्रो, यहां जाने सारे रूट

पटना में मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति जोरों पर है और राज्य सरकार ने 15 अगस्त 2025 तक पहली मेट्रो रेल चलाने का लक्ष्य रखा है। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने मेट्रो के प्रायोरिटी कोरिडोर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

0

Patna: 2025 का स्वतंत्रा दिवस यानी 15 अगस्त पटना के लोगों के लिए मेट्रो का उपहार लेकर आने वाला है। राज्य सरकार ने 15 अगस्त 2025 तक पहली मेट्रो रेल चलाने का लक्ष्य रखा है। सबसे पहले मलाही पकड़ी से लेकर न्यू आइएसबीटी तक पांच एलिवेटेड स्टेशनों के बीच मेट्रो दौड़ेगी।


मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद शहरवासी सिर्फ 15 मिनट में मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड तक पहुंच जाएंगे। मेट्रो के परिचालन से पटना की सड़कों पर बढ़ रहे ट्रैफिक का दबाव कम होगा। साथ ही शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि प्रायरिटी कोरिडोर पर सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है। अब ट्रैक बिछाने और ट्रेन सेट की खरीदारी का काम चल रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक और टेलीकाम सिग्नलिंग का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। मंत्री ने बैरिया बस स्टैंड के पास बने पटना मेट्रो डिपो का भी निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि डिपो में टेस्ट ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा, जहां मेट्रो ट्रायल रन होगा। डिपो में मेट्रो रेल की धुलाई से लेकर मेंटेनेंस तक का काम किया जाएगा। इसके अलावा यहां एक कंट्रोल सिस्टम भी बनाया जाएगा। यह पूरे पटना मेट्रो का दिल होगा। यहां बने एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में कंट्रोल सिस्टम, मैनेजमेंट सिस्टम, सिक्योरिटी, ट्रेनिंग सेंटर मौजूद रहेगा।

सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव होगा कम

मेट्रो के शुरू होने से पटना शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। मेट्रो सेवा से लोगों का समय बचेगा और वे अपने काम पर जल्दी पहुंच सकेंगे। यह शहर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मेट्रो सेवा से पटना शहर का आधुनिकीकरण होगा और यह अन्य बड़े शहरों की तरह विकसित होगा।

मेट्रो के आने से रोजगार के नए अवसर

मेट्रो के आने से शहर में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मेट्रो के संचालन और रखरखाव के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, मेट्रो स्टेशनों के आसपास व्यावसायिक गतिविधियाँ भी बढ़ेंगी, जिससे नए व्यवसाय और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

पटना में दो मेट्रो कॉरिडोर

पटना मेट्रो नेटवर्क में दो मुख्य कॉरिडोर होंगे। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर, जो दानापुर से खेमनीचक तक 16.94 किलोमीटर तक फैला है, और नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर, जो पटना जंक्शन से न्यू आईएसबीटी तक 14.45 किलोमीटर तक फैला है। दोनों कॉरिडोर में कुल 24 स्टेशन बनाए जाने की योजना है, जिससे शहर भर में यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version