अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi की Washington DC में गुरुवार देर रात 3:00 बजे ऐतिहासिक मुलाकात हुई। Trump के अमेरिकी सत्ता संभालने के बाद Modi के साथ यह पहली बड़ी बैठक है। इस खास मुलाकात पर पूरी दुनिया की नज़रें टिकी रहीं। प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने White House में द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कहीं। इस दौरान व्यापार, आतंकवाद और रणनीतिक साझेदारी को लेकर असम फैसले लिए गए।
प्रधानमंत्री Modi ने कहा कि भारत और America ने 2030 तक व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। वहीं राष्ट्रपति Trump ने PM Modi को खुद से बेहतर नेगोशिएटर बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने घोषणा की है कि संयुक्त राज्य अमेरिका 2025 से भारत को सैन्य उपकरणों की बिक्री बढ़ाएगा और अंततः F-35 लड़ाकू जेट विमान प्रदान करेगा। हालांकि Trump ने इस संबंध में कोई समय सीमा नहीं दी। यह घोषणा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग को दर्शाती है। यदि भारत इस पेशकश को स्वीकार करता है तो यह गैर नाटो और गैर प्रशांत अमेरिकी सहयोगी बनने वाला पहला देश होगा जिसने अपने शस्त्रागार में F-35 को शामिल करेगा। जिससे इसकी वायु युद्ध क्षमताओं में काफी बदलाव आ सकता है।
F-35 दुनिया का सबसे उन्नत लड़ाकू विमान
F-35 एक पांचवीं पीढ़ी का स्वेल्थ लड़ाकू विमान है, जो अपनी अविश्वसनीय गति और अन्नत तकनीक के लिए जाना जाता है। यह विमान अन्नत इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों, खुली वास्तुकला, अन्नत सेंसर और और साधारण जानकारी संलयन क्षमताओं से लैस है। इसके तीन वेरिएंट मौजूद है- पहला Conventional Takeoff and Landing (CTOL), इसे F-35A कहते हैं, यह संयुक्त राज्य वायु सेवा द्वारा उपयोग किया जाने वाला पारंपरिक Takeoff और Landing संस्करण है, जिसकी लागत लगभग 80 मिलियन डॉलर प्रति इकाई है। दूसरा है Short Takeoff and Vertical Landing (STOVL), इसे F-35B कहते हैं, यह संयुक्त राज्य मरीन कॉर्प्स द्वारा उपयोग किया जाने वाला Short Takeoff और Vertical Landing संस्करण है, जिसकी कीमत लगभग 115 मिलियन डॉलर प्रति इकाई है। तीसरा है- Carrier Based यानी F-35C इसे America का Lockheed Martin Company बनाती है। यह संयुक्त राज्य नेवी के लिए डिजाइन किया गया Carrier आधारित संस्करण है जिसकी लागत लगभग 110 मिलियन डॉलर प्रति इकाई है।
यह फाइटर जेट इतना जरूरी क्यों है
America की लापता फाइटर जेट का पूरा नाम है F-35 Lightening 2। यह हर मौसम में उड़ान भरने वाला Stealth Multirole Combat Aircraft है। यह Air Superiority और Strike mission के लिए बनाया गया है। यह इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, जासूसी, सर्विलांस, रिकॉन्सेंस जैसे मिशन को भी पूरा कर सकता है।