PM Narendra Modi मंगलवार को Punjab के जलंधर में स्थित Adampur Airbase पहुंचे। वहां उन्होंने वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और कहा कि India अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करेगा। यह दौरा “Operation Sindoor” के बाद हुआ है, जिसमें India ने Pakistan और POK के आतंकी ठिकानों पर हमला किया।
PM Modi ने कहा, “जिन लोगों ने हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर छीना, उन्हें अब पता चल गया होगा कि उसका अंजाम क्या होता है।” उन्होंने कहा कि अब India आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और हर हमले का जवाब देगा, वो भी अपने अंदाज़ में।

Operation Sindoor 7 मई को शुरू हुआ था। इसका मकसद Pakistan में छिपे आतंकियों को निशाना बनाना था। सेना ने बताया कि इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और Pakistan की कई Airbase को नुकसान हुआ।
वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल AK भारती ने कहा, “हमारी लड़ाई Pakistan की सेना या आम लोगों से नहीं है, बल्कि आतंकवाद से है। हमारी फोर्स ने टारगेट पर सटीक हमला किया। हम किसी भी हालात में तैयार हैं।”

PM Modi ने देश को बताया कि अब भारत की नीति साफ है – अगर देश पर हमला हुआ, तो जवाब ज़रूर मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि अब भारत किसी भी तरह की न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं है।
PM Modi के इस दौरे और बयान के बाद देशभर में देशभक्ति की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर #OperationSindoor ट्रेंड कर रहा है। लोग पीएम मोदी के फैसलों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अब साफ है – India आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा और हर हमला करने वाले को उसका करारा जवाब देगा।
